फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Those who vote will get relaxation in Sarojini Nagar Market

Noida News: वोट देने वालों को सरोजनी नगर मार्केट में मिलेगी छूट

Thu, 02 May 2024 09:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 09:10 PM IST
विज्ञापन
Those who vote will get relaxation in Sarojini Nagar Market
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए व्यापारियों की पहल, 25 मई को बाजार रहेगा बंद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
लोकतंत्र के महापर्व को लेकर व्यापारियों में काफी उत्साह है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने में भी यह वर्ग सहयोगी बनेगा। सरोजनी नगर मार्केट एसोसिएशन ने ऐलान किया है कि वोटिंग वाले दिन बाजार बंद रहेंगे। मतदान के दूसरे दिन ग्राहकों को छूट मिलेगी।

मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक रंधावा ने बताया कि व्यापारी देश में एक मिसाल पेश करेंगे। लोकसभा चुनाव स्वस्थ लोकतंत्र का एक महापर्व है। इसे लेकर 25 मई को दुकानें बंद रखी जाएंगी। 26 मई को दुकानदार 10 से 25 प्रतिशत तक छूट देंगे। जिस ग्राहक की उंगली पर मतदान की स्याही लगी होगी, उसे ही छूट दी मिलेगी। वहीं, बाबू मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कार्तिक लाल ने बताया कि हर तरह के कपड़ों पर दुकानदार छूट देंगे। इसी तरह सरोजनी नगर शॉप कीपर एसोसिएशन के महासचिव अशोक कालरा ने बताया कि लोगो को जागरूक करने के लिए जगह-जगह बैनर लगाए जा रहे हैं। ग्राहकों से अपील की जा रही है कि वे मतदान अवश्य करें। बाबू मार्केट में 10-30 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed