फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Those coming to Kashi Tamil Sangamam will be welcomed at the railway station

Noida News: काशी तमिल संगमम में आने वालों का रेलवे स्टेशन पर होगा स्वागत

Thu, 27 Nov 2025 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Those coming to Kashi Tamil Sangamam will be welcomed at the railway station
काशी-तमिल संगमम के लिए काशी के स्कूल, कॉलेजों में सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं हो रही हैं। इसके लिए रेलवे की ओर से भी चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। पहली ट्रेन बनारस स्टेशन पर एक दिसंबर को आएगी। इसमें आने वाले लोगों का ढोल-नगाड़े से स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

काशी तमिल संगमम का आयोजन दो दिसंबर से होगा। इसे लेकर बीएचयू परिसर, अस्सी घाट, नमोघाट सहित अन्य जगहों पर कार्यक्रम होंगे। पिछले साल की तरह इस साल भी बड़ी संख्या में लोग कोयंबटूर, कन्याकुमारी, चेन्नई सहित अन्य जगहों से इसमें शामिल होने आएंगे। इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से 29 नवंबर से ट्रेनों का संचालन शुरू हो रहा है। इसमें कन्याकुमारी, कोयंबटूर से अलग-अलग दिनों में 12 दिसंबर तक बनारस रेलवे स्टेशन पर स्पेशल ट्रेनें आएंगी। पहली ट्रेन 29 नवंबर को कन्याकुमारी से सुबह 11.45 बजे चलेगी जो कि अलग-अलग स्टेशनों पर होते हुए तीसरे दिन रात 11.15 बजे बनारस स्टेशन पहुंचेगी। यहां आने के बाद यात्रियों का ढोल, नगाड़े, शंखध्वनि, डमरू बजाकर स्वागत किया जाएगा। बनारस स्टेशन पर संगमम के लिए आने वाली ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर आएगी। इसके लिए इस प्लेटफॉर्म को भी सजाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed