फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   This year 12 thousand farmers will get home land

इस साल 12 हजार किसानों को मिलेगी घर की जमीन

Mon, 01 Feb 2021 12:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
This year 12 thousand farmers will get home land
इस साल 12 हजार किसानों को मिलेगी घर की जमीन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण किसानों को आबादी के भूखंड देने में जुट गया है। मार्च तक 3477 किसानों को सात फीसदी आबादी के भूखंड आवंटित कर दिए जाएंगे। प्राधिकरण अब तक 809 भूखंड दे चुका है। किसान अब इनकी रजिस्ट्री करा सकते हैं। यीडा सिटी एरिया में कुल 12 हजार किसानों को आबादी के भूखंड दिए जाने हैं।
यमुना प्राधिकरण के मुताबिक, जमीन अधिगृहीत करने के एवज में घर बनाने के लिए किसानों को आबादी के सात फीसदी भूखंड दिए जाते हैं। यमुना प्राधिकरण ने अब तक जितनी ली है, उससे जुड़े करीब 12 हजार किसानों को भूखंड दिए जाने हैं। अब तक 809 भूखंड दिए जा चुके हैं। अब किसान इनकी रजिस्ट्री करा सकेंगे। ये भूखंड मूंजखेड़ा, सलारपुर, अट्टा गुजरान, मथुरापुर, गुनपुरा, औरंगपुर, फतेहपुर अट्टा, बेला कलां गांव के किसानों को दिए गए हैं। इनका लीज प्लान बन चुका है। विकास कार्य पूरे हो चुके हैं। अब किसान इनकी रजिस्ट्री करा सकते हैं। ये भूखंड सेक्टर-25 ए में हैं। प्राधिकरण ने नौ और गांवों के किसानों को आबादी के भूखंड देने के लिए तैयारी पूरी कर ली है। इन गांवों में 3477 भूखंड दिए जाने हैं।
विज्ञापन

ये भूखंड पारसौल, रामपुर बांगर, डूंगरपुर रीलखा, अच्छेजा बुजुर्ग, धनौरी, रोनीजा, खेरलीभाव, निलौनी शाहपुर, मोहम्मदपुर गुर्जर के किसानों को दिए जाने हैं। इसकी सार्वजनिक सूचना जल्द प्रकाशित होगी। 10 दिन में आपत्तियां ली जाएंगी। विकास कार्य कराने के बाद किसानों को कब्जा दिया जाएगा। यमुना प्राधिकरण अधिग्रहण और सीधे जमीन खरीदने वाले किसानों को भी आबादी के भूखंड दे रहा है। इसके अगले चरण में प्राधिकरण उस्मानपुर, कादलपुर, रबूपुरा, रुस्तमपुर, दनकौर, चांदपुर, जगनपुर, आच्छेपुर, मुरादगढ़ी, तिरथली, बीरमपुर, चक बीरमपुर आदि गांवों को रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना प्राधिकरण 34 गांवों में करीब 12 हजार किसानों को आबादी के भूखंड देगा। मार्च तक सभी को आरक्षण पत्र देने का लक्ष्य रखा गया है। इस साल सभी किसानों को कब्जा दे दिया जाएगा।
- डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ, यमुना प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed