{"_id":"60bfb1ee8ebc3ee47f7451fd","slug":"thieves-stole-jewelery-and-cash-worth-three-lakhs-in-17-minutes-grnoida-news-noi5863169165","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 मिनट में चोरों ने तीन लाख के आभूषण और नकदी चुराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 मिनट में चोरों ने तीन लाख के आभूषण और नकदी चुराई
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित शाहबेरी में बंद मकान की रेकी कर स्कूटी पर आए तीन चोरों ने मात्र 17 मिनट के भीतर ताला तोड़कर दिनदहाड़े 32 हजार रुपये नकद और लगभग तीन लाख के आभूषण व कीमती सामान चोरी कर ले गए। घटना एक जून की है। चोर आते-जाते सीसीटीवी में कैद हुए हैं। वहीं, पीड़ित का आरोप है कि पुलिस अब तक चोरों की पहचान नहीं कर पाई है। दिल्ली नगर निगम में नौकरी करने वाले राजेश गिरी शाहबेरी में परिवार के साथ किराए के मकान में रहते हैं। वह मूल रूप से दिल्ली के कालकाजी के रहने वाले हैं।
राजेश का कहना है कि 28 मई को वह दिल्ली में परिवार के पास गए थे। एक जून की रात 8 बजे मकान मालिक ने फोन कर बताया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही देर रात राजेश शाहबेरी स्थित घर पहुंच गए। अंदर जाने पर पता चला कि चोर 32 हजार रुपये नकद व लगभग तीन लाख के आभूषण, साड़ी आदि कीमती सामान चोरी कर ले गए। जांच में पता चला कि एक जून की दोपहर 12:50 बजे सफेद रंग की स्कूटी से आए तीन चोर घर के मुख्य दरवाजे पर लगे ताले को तोड़कर अंदर दाखिल हुए। मात्र 17 मिनट बाद 1:07 बजे चोर कई बैग में सामान भरकर ले जाते दिखाई दिए हैं। पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच कर रही है।
पिकअप डिवाइडर से टकराई, एक की मौत
कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव के पास पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दूसरा घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, अलीगढ़ के गांव अगोरना निवासी राजकुमार गाजियाबाद में खरबूजे बेेेेचकर पिकअप से वापस अलीगढ़ जा रहा था। उसके साथ हाथरस के गांव सासनी निवासी पवन कुमार भी था। शाहपुर गांव के पास पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। चौकी इंचार्ज वीआईटी एनपी सिंह ने बताया कि पवन का इलाज चल रहा है।