{"_id":"69d51ecd36abe5713a083fa2","slug":"thieves-obsession-shifts-to-gas-cylinders-noida-news-c-23-1-lko1064-91752-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सोना न चांदी... गैस सिलिंडर के लिए बढ़ी चोरों की दीवानगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सोना न चांदी... गैस सिलिंडर के लिए बढ़ी चोरों की दीवानगी
विज्ञापन
सेक्टर-बीटा-2 में दो बदमाशों ने एक मकान से चुराए दो गैस सिलिंडर
गैस एजेंसी कर्मी बनकर घर पर पहुंचे थे बदमाश
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-बीटा-2 में सोमवार की सुबह बाइक सवार दो बदमाश एक मकान से दो गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए। वे गैस एजेंसी कर्मी बनकर पहुंचे थे। घटना के समय घर में केवल बच्चे मौजूद थे। पीड़ित ने चोरी की शिकायत बीटा-2 कोतवाली में की है। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं, जिसके आधार पर पुलिस उनकी पहचान कर रही है।
मूलरूप से उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग निवासी प्रदीप सजवाण व उनकी पत्नी सोमवार की सुुबह ऑफिस चले गए। उनके घर पर केवल आठ और 14 वर्षीय बच्चे थे। दोपहर करीब 2:10 बजे दो युवकों ने दरवाया खटखटाया, जिनमें से एक ने हेलमेट और दूसरे ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। दरवाजा खोलने पर एक बदमाश ने कहा कि गैस लीकेज की शिकायत मिलने पर वे गैस एजेंसी से आए हैं। बच्चों के इंकार करने पर एक बदमाश ने अपने मोबाइल से बच्चों को उनके पापा से बात करने के लिए कहा।
बदलने की बात कहकर ले गए सिलिंडर
पीड़ित का आरोप है कि मोबाइल पर आई आवाज उनकी आवाज जैसी थी, जिससे बच्चों को विश्वास हो गया। बच्चों ने दोनों को अंदर आने दिया। इसके बाद बदमाशों ने दोनों सिलिंडर पर पानी छिड़का और लीकेज होने की बात कही। इसके बाद दोनों को बदलने की बात कह कर वे बिना नंबर वाले बाइक से सिलिंडर लेकर चंपत हो गए। माता-पिता के आने के बाद बच्चों ने घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच जारी है।