{"_id":"69d50518b24784688201d3e9","slug":"thieves-broke-into-temples-by-cutting-grills-and-stole-three-silver-umbrellas-weighing-35-kg-noida-news-c-23-1-lko1064-91719-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ग्रिल काटकर मंदिरों में घुसे चोर, साढ़े तीन किलो के चांदी के तीन छत्र चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ग्रिल काटकर मंदिरों में घुसे चोर, साढ़े तीन किलो के चांदी के तीन छत्र चोरी
विज्ञापन
दुर्गा विशाल मंदिर और भैरों मंदिर की घटना, दस लाख से अधिक है छत्र की कीमत
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। कोतवाली क्षेत्र के बिसाहड़ा रोड स्थित दुर्गा विशाल मंदिर और भैरों मंदिर से करीब साढ़े तीन किलो के चांदी के तीन छत्र चोरी हो गए। घटना सोमवार की है। जानकारी के मुताबिक, छत्रों की कीमत करीब दस लाख रुपये से अधिक है।
मंदिर के कोषाध्यक्ष नरेश गोयल ने बताया कि चोर पहले भैरों मंदिर की ग्रिल काटकर अंदर घुसे और प्रतिमा पर लगे करीब डेढ़-डेढ़ किलो के चांदी के दो छत्र चोरी कर लिए। इसके बाद वे दुर्गा विशाल मंदिर पहुंचे, जहां मूर्ति पर लगा करीब आधा किलो का छत्र चोरी कर लिया।मंगलवार सुबह पुजारी मनीष कुमार जब मंदिर पहुंचे तो चोरी का पता चला। एसीपी प्रशाली गंगवार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। बता दें कि भैरों मंदिर में पहले भी तीन बार चोरी हो चुकी हैं।