फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   They were held hostage at gunpoint and beaten.

Noida News: पिस्टल के बल पर बंधक बनाकर पीटा

Sat, 27 Dec 2025 06:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 06:54 PM IST
विज्ञापन
They were held hostage at gunpoint and beaten.
पिस्टल के बल पर बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन

पिता व दो बेटों पर केस दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। कोतवाली क्षेत्र के झालड़ा गांव निवासी एक व्यक्ति को रुपये के लेन-देन में पिस्टल के बल पर बंधक बनाकर पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी गांव के एक व्यक्ति और उसके दो बेटों ने पहले पिस्टल के बल पर बंधक बनाया और फिर कमरे में तीन घंटे तक बंदकर पिटाई की।

पीड़ित को गंभीर चोटें आई हैं। शनिवार को पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पिता और उसके दो बेटों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित चरण सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि बुधवार की शाम वो अपने खेत पर घूमने गए थे। तभी जुनेदपुर गांव निवासी दो सगे भाई अनुज और मनोज वहां पहुंचे और पिस्टल के बल पर गाड़ी में बैठाकर घर ले गए। जहां कमरे में बंदकर अपने पिता कर्मवीर के साथ मिलकर करीब तीन घंटे तक पिटाई करते रहे। गंभीर रूप से घायल होने पर गाड़ी में डालकर वापस खेत पर छोड़कर फरार हो गए। वारदात की जानकारी होने पर पीड़ित के परिजन खेत पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed