Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   They used to take orders for illegal weapons on social media and supply them in Delhi-NCR by car.

Noida News: सोशल मीडिया पर लेते अवैध हथियार का ऑर्डर, कार से दिल्ली-एनसीआर में करते थे सप्लाई

Sat, 29 Nov 2025 07:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 07:10 PM IST
विज्ञापन
They used to take orders for illegal weapons on social media and supply them in Delhi-NCR by car.
फोटो
विज्ञापन

पांच आरोपी गिरफ्तार, पांच माह से सक्रिय गिरोह 10 से अधिक लोगों को कर चुका है सप्लाई

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। दनकौर कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियार और कारतूस की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों दादरी के गांव कैमराला चक्रसेनपुर निवासी गजेंद्र उर्फ गजे, सलेमपुर गुर्जर के सुमित उर्फ गुंडा, कामबख्सपुर के सागर भाटी, लंबा गलियारा दनकौर के हर्ष सिंघल और अंबे भारती सोसाइटी सेक्टर पाई-1 के निखिल भाटी को गिरफ्तार भी किया। ये पांच महीने से नोएडा, ग्रेनो, हरियाणा और पश्चिमी यूपी में कार से अवैध हथियारों की सप्लाई कर रहे थे। अब तक 10 से अधिक लोगों को सप्लाई कर चुके हैं। ये स्नैपचैट व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये ऑर्डर लेते थे।
डीसीपी ग्रेटर नोएडा शाद मियां खान ने बताया कि पुलिस को शुक्रवार रात मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बुढ़िया गोल चक्कर के पास निर्माणाधीन जेपी प्रोजेक्ट के समीप सुनसान स्थान की जांच की गई। मौके पर बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो और नीले रंग की बलेनो कार खड़ी थी। इन कारों में पांच बदमाश असलहे की खरीद-फरोख्त के इरादे से मौजूद थे। पुलिस ने घेराबंदी कर तस्करों को दबोच लिया। इनसे तीन पिस्टल, 32 बोर की तीन पिस्टल, 315 बोर के 3 तमंचे, 166 कारतूस, 50 हजार रुपये और दो कार बरामद की गई हैं।
विज्ञापन



मथुरा से लाते थे हथियार
आरोपी मथुरा के जय गुरुदेव मंदिर के पीछे रहने वाले ‘बंटू’ नामक सप्लायर से असलहे खरीदते थे। 32 बोर के कारतूस उन्हें ‘महाकाली आर्म्स एंड एम्यूनिशन’ दुकान (मंडी चौराहा, मथुरा) से उपलब्ध कराए जाते थे। तस्कर कम कीमत पर हथियार खरीदकर दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा के फरीदाबाद, गुरुग्राम और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ सहित अन्य जिलों में अधिक कीमत पर बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

50-55 हजार में बेचते थे पिस्टल
पुलिस ने बताया कि आरोपी अवैध पिस्टल को 50 से 55 हजार व कारतूस को 500 रुपये के हिसाब से बेचते थे। अवैध तमंचा 20 से 30 हजार रुपये में बेचते थे। वह तमंचे को पांच से 15 हजार व पिस्टल से 20 से 25 हजार रुपये में खरीदते थे। गिरोह के सदस्य हथियार खरीदने वाले लोगों से गिरोह में शामिल अन्य लोगों के माध्यम से संपर्क करते थे। उन्हें हथियार देने के लिए अपनी जगह पर बुलाते थे। अवैध हथियार को बेचने से मिले पैसों को मौज-मस्ती और शौक पूरे करने में खर्च करते थे।
पुलिस की ओर से आरोपियों को बिना दस्तावेज के कारतूस उपलब्ध कराने वाले संचालक को भी नोटिस जारी किया जाएगा। जांच में पता चला है कि संचालक की ओर से बिना प्रशासनिक रिकॉर्ड में लाए थोक के भाव में अवैध तरीके से 100-200 रुपये में कारतूस उपलब्ध कराए जाते थे। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि बंटू ही पिस्टल और तमंचा सस्ते दाम में उपलब्ध कराता था। मामले में बंटू की तलाश की जा रही है।

------
सरगना हत्या के आरोप में जा चुका है जेल
जांच में सामने आया कि गिरोह के कई सदस्य पहले भी गंभीर अपराधों में लिप्त रहे हैं। सरगना गजेंद्र उर्फ गजे के खिलाफ दादरी थाना क्षेत्र में हत्या, आर्म्स एक्ट और धमकी जैसी धाराओं में कई केस दर्ज हैं। वह पहले भी जेल जा चुका है। सुमित उर्फ गुंडा पर कासना थाने में हत्या के प्रयास, हथियार अधिनियम और गुंडा एक्ट के मामले दर्ज हैं। वह एलएलबी का छात्र है। सागर भाटी पर मारपीट, आईटी एक्ट और दुर्घटना से जुड़े केस दर्ज हैं। हर्ष सिंघल और निखिल भाटी के खिलाफ भी आयुध अधिनियम और अन्य धाराओं में मामले पहले से दर्ज हैं। सागर, हर्ष और निखिल बीए पास हैं, वहीं गजेंद्र अनपढ़ है। सभी तस्कर संगठित तरीके से हथियारों का नेटवर्क चला रहे थे जिसकी मदद से कई संगीन अपराधों को अंजाम दिया जाता था। मामले में आयुध अधिनियम की धाराओं प्राथमिकी दर्ज कर संबंधित सप्लायरों और हथियारों की सप्लाई शृंखला का पता लगाने के लिए आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed