{"_id":"616704a0d218821de80bab13","slug":"there-will-be-reduction-in-industrial-sectors-between-7-to-12-pm-grnoida-news-noi6102256187","type":"story","status":"publish","title_hn":"औद्योगिक सेक्टरों में रात 7 से 12 बजे के बीच होगी कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औद्योगिक सेक्टरों में रात 7 से 12 बजे के बीच होगी कटौती
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। शहर में बिजली संकट बरकरार है। बुधवार को भी लोगों को दो से चार घंटे कटौती का सामना करना पड़ा। जबकि, औद्योगिक सेक्टरों में रात के समय कटौती की जा रही है। एनपीसीएल ने औद्योगिक सेक्टरों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत रात 7 से 12 बजे के बीच तीन घंटे की कटौती हो सकती है। वहीं, बिना रोस्टर के हो रही कटौती से लोग परेशान हैं। देश के विद्युत संयंत्रों पर कोयला नहीं पहुंच पा रहा है। इस कारण बिजली का उत्पादन कम हो गया है। ग्रेटर नोएडा में एनपीसीएल को भी खपत के हिसाब से बिजली नहीं मिल पा रही है। इस कारण पिछले एक सप्ताह से ग्रेटर नोएडा में दो से पांच घंटे की कटौती की जा रही है। बुधवार को भी खपत के मुकाबले एनपीसीएल के पास आपूर्ति कम हो गई।
इस कारण शाम को शहरी क्षेत्र में दो घंटे की कटौती की गई। जबकि, सुबह के समय ग्रेनो वेस्ट और ग्रेटर नोएडा के कई सेक्टरों में आपूर्ति बंद रही थी। इस पर एनपीसीएल के अफसरों का कहना है कि यहां पर फॉल्ट होने से आपूर्ति बंद रही थी। शाम को करीब 400 मेगावाट खपत के मुकाबले 50 मेगावाट बिजली कम मिली थी। इस कारण कटौती की गई। शहरी क्षेत्र में शाम साढ़े छह बजे तक आपूर्ति सामान्य कर दी गई थी। वहीं, औद्योगिक सेक्टरों में सुबह के समय एडवाइजरी जारी कर दी गई थी। उद्यमियों को बता दिया गया है कि रात सात से 12 बजे के बीच कटौती हो सकती है। अलग-अलग समय पर ढाई से तीन घंटे की कटौती की जाएगी। रात 12 बजे के बाद खपत कम होने के कारण आपूर्ति सामान्य हो जाती है।
रोस्टर जारी करने की मांग
लोगों ने एनपीसीएल से रोस्टर जारी करने की मांग की है। उनका कहना है कि कटौती का कोई समय नहीं होने से काफी दिक्कत होती है। सुबह, दोपहर या शाम के समय अचानक बिजली चली जाती है। बिजली संकट रहने तक कंपनी को कटौती का रोस्टर जारी करना चाहिए। इस पर अफसरों का कहना है कि इंडियन एनर्जी एक्सचेंज से बिजली नहीं मिलने का कोई समय निर्धारित नहीं है। इस कारण रोस्टर जारी करना मुश्किल है।