फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   There will be no problem in charging e-buses

Noida News: ई-बसों की चार्जिंग में नहीं आएगी समस्या

Tue, 23 Sep 2025 09:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 09:47 PM IST
विज्ञापन
There will be no problem in charging e-buses
फोटो----
विज्ञापन


-एक ई-चार्जिंग स्टेशन फिलहाल संचालित, दूसरा जल्द होगा शुरू
-आगरा, मथुरा और गाजियाबाद की ई-बसों के बढ़ेंगे फेरे
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में जल्द दो ई-चार्जिंग स्टेशन हो जाएंगे। सेक्टर 35 स्थित नोएडा डिपो के परिसर में एक ई-चार्जिंग स्टेशन संचालित है। वहीं दूसरा ई-चार्जिंग स्टेशन लगभग बनकर तैयार है। इसके अलावा तीसरे स्टेशन के लिए भी परिवहन निगम के मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही जल्द उसकी शुरुआत के लिए कार्य शुरू हो जाएगा।
बता दें, नोएडा में मथुरा और आगरा डिपो से भी इलेक्ट्रिक बसें आती हैं। उनके आवागमन के दौरान उन इलेक्ट्रिक बसों को ई-चार्जिंग की जरुरत पड़ती है, लेकिन इसकी कमी के चलते जब उनका संचालन नोएडा की ओर होता है तो उन्हें सिर्फ एक चार्जिंग स्टेशन होने के कारण पुन: चार्ज करने के लिए घंटो इंतजार करना पड़ता है। हालांकि इनके बनने से मथुरा और आगरा से आने वाली इलेक्ट्रिक बसों को यहां पर समय रहते चार्ज किया जा सकेगा। परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार आगामी कुछ महीनों में ई-चार्जिंग स्टेशन तैयार होते ही मथुरा, आगरा व गाजियाबाद की इलेक्ट्रिक बसों के फेरे बढ़ सकेंगे।
विज्ञापन


भविष्य की तैयारी, ई बसों का आवागमन बढ़ेगा
अधिकारियों के अनुसार अभी फिलहाल परिवहन निगम आगरा और मथुरा जैसे प्रमुख जिलों में इलेक्ट्रिक बसों की संचालन कर रही हैं। लेकिन भविष्य इलेक्ट्रिक बसों का ही है। जहां एक तरफ तेजी से लोग इलेक्ट्रिक वाहनों को पसंद कर रहे हैं, वैसे ही नई नई टेक्नोलॉजी भी विकसित होती जा रही है। ऐसे में लंबी दूरी के लिए भी इलेक्ट्रिक बसों को तैयार किया जा सकेगा। इसकी कवायद लगातार जारी है। वहीं आगामी समय में नोएडा डिपो को इलेक्ट्रिक बसें मिल सकती हैं, इसी बात को ध्यान में रखते हुए जिले में निगम ई-चार्जिंग बसों को स्थापित करने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वर्जन
----
नोएडा डिपो में एक ई-चार्जिंग स्टेशन संचालित है। अगले कुछ समय में दूसरा स्टेशन संचालित होने लगेगा, तीसरे के लिए मंजूरी मिलते ही जल्द संचालित किया जा सकेगा।
-मनोज कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed