{"_id":"661e85092bf5931ee900a264","slug":"there-will-be-monthly-tests-in-council-schools-parents-desk-will-be-made-grnoida-news-c-23-1-noi1091-29840-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: संशोधित -2\nकस्तूरबा विद्यालयों में मासिक टेस्ट, परिषदीय में बनेगी अभिभावक डेस्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: संशोधित -2 कस्तूरबा विद्यालयों में मासिक टेस्ट, परिषदीय में बनेगी अभिभावक डेस्क
विज्ञापन
-निजी स्कूलों की तर्ज पर की जा रही व्यवस्था, अभिभावक डेस्क पर मिलेगी योजनाओं की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों में भी निजी स्कूलों की तर्ज पर हर माह मासिक टेस्ट लिए जाएंगे जबकि परिषदीय स्कूलों में अभिभावकों के लिए डेस्क बनाई जाएगी। इसकी शुरुआत इसी शैक्षिक सत्र से किया जाएगा। डेस्क के जरिए अभिभावकों को विद्यालयों में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही बच्चों के शैक्षिक प्रगति के बारे में इसी डेस्क से बताया जाएगा और उनको शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।
जिले के तीन ब्लॉक दादरी, दनकौर और जेवर में कस्तूरबा विद्यालय बने हुए है। इनमें कक्षा छह से लेकर आठ की तक छात्राओं को शिक्षित किया जाता है। जिन विद्यार्थियों के टेस्ट में अंक कम आते हैं, उन पर शिक्षक विशेष ध्यान देंगे। विद्यार्थियों का रिजल्ट अच्छा नहीं आने पर शिक्षक भी जवाबदेह होंगे। शिक्षकों को यह भी बताया जाएगा कि गणित, इंग्लिश, हिंदी, विज्ञान सहित अन्य सभी विषयों का कौन-सा अध्याय पढ़ाना हैं। जिसके आधार पर महीने के अंत में परीक्षा कराई जाएगी। टेस्ट का परिणाम उनके अभिभावकों को भी बताया जाएगा। अध्यापकों को हर महीने कौन सा अध्याय पढ़ाना है और जिसके आधार पर टेस्ट होगा। अध्यापकों को उसकी सूची उपलब्ध कराई जाएगी। डायट प्राचार्य व प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी राज सिंह यादव ने बताया कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए काफी प्रयास किए जा रहे हैं। बच्चों के बौद्धिक विकास में अभिभावकों की भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए पहल की गई है। परिषदीय स्कूलों में भी निजी शिक्षण संस्थानों की तरह हर सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। हाईटेक भवन के साथ स्मार्ट कक्षाएं भी परिषदीय स्कूलों की पहचान बन गए है। इन उपलब्धियों के बारे में अभिभावकों को बताया जाएगा। ड्रॉप आउट बच्चों को जोड़ा जाएगा ताकि उन्हें भेजा सके। स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए घर घर जाकर अभिभावकों से संपर्क किया जा रहा है। वहीं, अभिभावकों की ओर से होने वाली शिकायतों को रजिस्टर में रखा जाएगा।
-- -- -- -- --
डेस्क से मिलेंगी सरकारी योजनाओं की जानकारी
अभिभावक डेस्क के माध्यम से सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार होगा। समग्र शिक्षा योजना, बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ, कन्या सुमंगला योजना समेत जानकारियां दी जाएंगी। डेस्क के माध्यम से उनका स्कूल में वापसी का प्रयास होगा। वहीं, अभिभावक की ओर से कोई शिकायत की जाती है तो उसका रिकार्ड सुरक्षित करने के लिए रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा।