फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   There will be a facility of 20 beds

Noida News: पोषण पुर्नवास केंद्र में होगी 20 बेड की सुविधा

Mon, 11 Aug 2025 08:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 08:24 PM IST
विज्ञापन
There will be a facility of 20 beds
नोएडा। सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल में पोषण पुर्नवास केंद्र (एनआरसी) वार्ड को बड़ा करने के लिए चौथे तल पर शिफ्ट किया जाएगा। इस नए वार्ड में 20 बेड की सुविधा होगी। केंद्र में अब तक 9 से 10 कुपोषित बच्चों को रखने की सुविधा थी। अधिक बच्चे होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता था। बच्चों की संख्या बढ़ने से सलाह देकर ही वापस लौटाना पड़ता था। नए वार्ड में बेड बढ़ने से बच्चों को भर्ती कर उनका इलाज किया जा सकेगा। यह केंद्र आशा, एएनएम और एक डायटिशियन की देखरेख में संचालित किया जाता है। पिछले दिनों बाल विकास परियोजना अधिकारी ने केंद्र का निरीक्षण किया था। उन्होंने केंद्र में बच्चों के साथ किसी भी तरह की लापरवाही होने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिला अस्पताल सीएमएस डॉ. अजय राणा ने बताया कि वार्ड बड़ा करने का काम शुरू हो चुका है। जल्द ही बच्चों को नए वार्ड में भर्ती कर इलाज दिया जा सकेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed