फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   There will be a change in the design of the skywalk at Sector-1 roundabout.

Noida News: सेक्टर-1 गोल चक्कर पर स्काईवॉक की डिजाइन में होगा बदलाव

Tue, 04 Nov 2025 08:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 08:29 PM IST
विज्ञापन
There will be a change in the design of the skywalk at Sector-1 roundabout.
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ, एसीईओ ने किया निरीक्षण, लिफ्ट, स्वचलित सीढ़ियां दोनों तरफ बनाने के निर्देश
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-1 गोल चक्कर पर बनने वाले स्काईवॉक के डिजाइन में बदलाव होगा। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने मंगलवार को मौके का निरीक्षण कर निर्देश दिए। सीईओ ने स्काईवॉक को सेक्टर-1 की तरफ उद्योग मार्ग और पुलिस चौकी पार कर उतारने के लिए कहा। इसके साथ ही यह भी निर्देश दिए कि यहां पर पैदल यात्रियों की संख्या ज्यादा है इसलिए लिफ्ट और स्वचलित सीढ़ियां दोनों को लगाने पर विचार किया जाए। परियोजना आम जन के लिए जरूरी है इसलिए बदलाव कर जल्द टेंडर जारी किया जाए।




सीईओ ने सेक्टर-1, 2, 14 और 15 चौराहे का निरीक्षण किया गया। सीईओ ने मौके पर मौजूद एसीईओ कृष्णा करुणेश, जीएम आरपी सिंह को निर्देश दिए कि स्काईवॉक के निर्माण एवं इसके दोनों तरफ स्वचालित सीढ़ी, सामान्य सीढ़ी व लिफ्ट आदि का प्रावधान करते हुए स्काईवॉक बनाने के निर्देश दिए ताकि आम लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। जीएम आर पी सिंह ने बताया कि जल्द ही फिर से टेंडर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed