फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   There will be a change in the academic calendar of many schools

Noida News: कई स्कूलों के शैक्षणिक कैलेंडर में होगा बदलाव

Sun, 12 Apr 2026 06:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
There will be a change in the academic calendar of many schools
- कुछ स्कूलों में जुलाई में शुरू होगी 11वीं की कक्षाएं, निजी स्कूल मांग रहे स्ट्रीम चयन के आवेदन
विज्ञापन




नोएडा। सीबीएसई की दसवीं कक्षा के लिए वर्ष में दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित कराने की नई नीति का असर कुछ स्कूलों के शैक्षणिक सत्र पर भी दिखाई देने लगा है। जहां पहले अधिकांश स्कूल अप्रैल से 11वीं कक्षा की पढ़ाई शुरू कर देते थे, वहीं इस बार कई स्कूल जुलाई से नियमित कक्षाएं शुरू करने पर विचार कर रहे हैं। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि पहले बोर्ड परिणाम आने से पहले प्री-बोर्ड अंकों और विद्यार्थियों की रुचि के आधार पर उन्हें स्ट्रीम आवंटित कर दी जाती थी, लेकिन बाद में बोर्ड परीक्षा में अपेक्षा से कम अंक आने पर कई छात्र स्ट्रीम बदलने के लिए आवेदन करते थे। इससे स्कूलों को व्यवस्था बनाने में कठिनाई होती थी।

पंचशील बालक इंटर कॉलेज के एग्जामिनेशन इंचार्ज मुकेश कुमार ने बताया कि इस बार जुलाई से सत्र शुरू करने की तैयारी की जा रही है। अगर पहला बोर्ड परिणाम आने के बाद दाखिले शुरू किए गए, तो दूसरी परीक्षा के आवेदन और प्रवेश प्रक्रिया एक साथ होने से परेशानी बढ़ सकती है। जुलाई से पहले 10 वीं कक्षा के छात्रों के लिए आयोजित दूसरी बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट भी जारी हो जाएंगे। इसलिए जुलाई से कक्षाएं शुरू करना अधिक व्यावहारिक हो जाएगा। वहीं, महामाया बालिका इंटर कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल डॉ छाया जैन ने बताया कि अभी जुलाई से सत्र शुरू करने पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन


स्ट्रीम चयन के लिए मांगे जा रहे आवेदन
हालांकि शहर के निजी स्कूल इस समय छात्र-छात्राओं से स्ट्रीम चयन के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय के लिए विद्यार्थियों की प्राथमिकताएं दर्ज की जा रही हैं, ताकि परिणाम आने के बाद प्रवेश प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जा सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed