Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   There was shortage in buckwheat flour, failed on standards

Noida News: कुट्टू के आटे में थी कमी, मानकों पर हुआ फेल

Wed, 17 Apr 2024 05:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
There was shortage in buckwheat flour, failed on standards
8 मार्च को महाशिवरात्रि पर आटे के पकवान से 350 लोग पड़ गए थे बीमार, जांच रिपोर्ट आई
विज्ञापन

निर्माता कंपनी और बीज देने वाली गाजियाबाद की कंपनी पर एडीएम कोर्ट में दायर होगा वाद

नवीन कुमार
ग्रेटर नोएडा। खाद्य विभाग की जांच में ''''अभी प्योर'''' ब्रांड का कुट्टू का आटा मानकों पर खरा नहीं उतरा है। इसी आटे को खाकर महाशिवरात्रि पर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 350 लोग बीमार पड़ गए थे। कुट्टू के आटे में नमी और अल्कोहलिक एसिडिटी की मात्रा अधिक मिली है। नमी के कारण कुट्टू के आटे में बैक्टीरिया और फंगस पनप जाते हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद विभाग ने निर्माण कंपनी विवेक इंडस्ट्रीज और कुट्टू के बीज देने वाली गाजियाबाद की देव ट्रेडिंग कंपनी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। एडीएम कोर्ट में वाद दायर किया जाएगा।

आठ मार्च को महाशिवरात्रि के व्रत में कुट्टू के आटे के पकवान खाने से 230 छात्रों समेत 350 लोगों को फूड प्वाइजनिंग की दिक्कत हुई थी। लॉयड लॉ कॉलेज के हॉस्टल, एपीजे के छात्र, दादरी, बरौला, सदरपुर और सीआरपीएफ कैंप समेत अन्य जगहों पर दिक्कत आई थी, तब ज्यादातर लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 9 मार्च को मामला सामने आने के बाद खाद्य विभाग की टीम जांच करने पहुंची। जांच में पता चला कि सभी जगह ''''अभी प्योर'''' ब्रांड का कुट्टू का आटा प्रयोग किया गया, जिसकी पिसाई बरौला में शालू आटा चक्की में हो रही थी, जबकि सेक्टर-73 में कंपनी विवेक इंडस्ट्रीज के नाम से थी। विभाग ने दोनों को सील कर आटा और कुट्टू के बीजों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। साथ ही हॉस्टल व अन्य जगहों से भी नमूनों को लैब में भेजा गया था। करीब डेढ़ माह बाद कुट्टू का आटा और कुट्टू के बीज के नमूनों की जांच रिपोर्ट आ गई है। कुट्टू के आटे व बीज में कमी मिली है। मानकों में फेल हो गए हैं।
विज्ञापन

अफसरों ने बताया कि कुट्टू के आटे में अल्कोहलिक एसिडिटी और नमी की मात्रा मिली है। वहीं बीज में नमी की मात्रा अधिक मिली है। इस कारण आटे के पकवान खाने से फूड प्वाइजनिंग हुई थी। आटा निर्माता कंपनी ने गाजियाबाद की देव ट्रेडिंग कंपनी से कुट्टू के बीज खरीदे थे। अब दोनों के खिलाफ एडीएम कोर्ट में वाद दायर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



नमी के कारण पनपते हैं बैक्टीरिया व फंगस
कुट्टू का आटा ज्यादा दिन तक सही नहीं रह सकता। करीब तीन माह में आटा खराब हो जाता है, लेकिन उसके लिए आटे को नमी से बचाना होगा। नमी होने पर आटे में बैक्टरीरिया व फंगस पनपना शुरू हो जाते है। कुट्टू के आटे को एयरटाइट डिब्बे में बंद कर फ्रिज में रख सकते हैं, तभी तीन माह तक चल सकता है।


पानी की कमी से हो सकता है डिहाइड्रेशन
चिकित्सकों का कहना है कि कुट्टू का आटा अगर ठीक है तो भी सावधानी बरतनी चाहिए। व्रत में पानी कम पीते हैं। ऐसे में डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। जिन लोगों को एसिडिटी है, उनको इसके सेवन से बचना चाहिए। अगर किसी को स्किन एलर्जी है तो उनको भी सावधानी बरतनी चाहिए।


बरतेंगे सावधानी तो स्वास्थ्य नहीं होगा खराब

-कुट्टू के आटे की तासीर गर्म होती है। ऐसे में खाने के समय दही जरूर लें।
-कुट्टू के आटे में सिंघाड़े का आटा मिलाकर खाना चाहिए।
-कुट्टू के आटा में नमी नहीं आनी चाहिए। एयरटाइट बॉक्स में रखना चाहिए।
-कुट्टू का आटा पुराना रखा है तो उसका प्रयोग नहीं करें। हर बार ताजा आटे का प्रयोग करें।
-कुट्टू का आटा खरीदते समय देखें कि वह ज्यादा पुराना तो नहीं हुआ है, कीड़े तो नहीं हैं।
-कुट्टू का आटा खुरदरा नहीं होना चाहिए और काले दाने नहीं होने चाहिए।
-कुट्टू का आटा केवल पैकेट वाला लेना चाहिए। खुला आटा लेने से बचना चाहिए।


कम दुकानों पर बिका कुट्टू का आटा

महाशिवरात्रि की घटना के बाद से लोग कुट्टू के आटे को लेकर काफी सतर्क दिखे। उन्होंने चुनिंदा दुकानों से ही आटा खरीदा। वहीं घटना के कारण इस बार ज्यादातर दुकानदारों ने कुट्टू का आटा बेचने से परहेज किया। विभागीय अफसरों का कहना है कि कुट्टू का आटा कम दुकानों पर बेचा गया है। विभाग की टीम ने लगातार नजर रखी।


कंपनी से साबुत कुट्टू और आटे का नमूना लिया गया था। दोनों जांच में मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। निर्माता कंपनी के साथ-साथ साबूत कुट्टू देने वाली कंपनी के खिलाफ एडीएम कोर्ट में वाद दायर किया जाएगा। साथ ही कंपनी में कुट्टू का आटा बनाने पर अब पूरी तरह से रोक रहेगी।
-अर्चना धीरान, सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed