{"_id":"68c17bcfad06b82ecf021a2d","slug":"there-was-a-ruckus-for-three-hours-at-the-substation-over-the-electricity-problem-noida-news-c-23-1-lko1064-74651-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: विद्युत समस्या को लेकर उपकेंद्र पर तीन घंटे तक हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: विद्युत समस्या को लेकर उपकेंद्र पर तीन घंटे तक हंगामा
विज्ञापन
-समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन मिलने पर माने ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। कस्बे के पास स्थित बिजली उपकेंद्र पर बुधवार को भाकियू कृषक शक्ति संगठन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हंगामा किया। आरोप है कि शिकायत के बाद भी बिजली से संबंधित समस्याओं का विभाग के अधिकारी समाधान नहीं करते हैं। ग्रामीणों ने बिजली समस्या को लेकर करीब तीन घंटे तक जमकर हंगामा किया। बाद में मौके पर पहुंचे विभाग के अधिकारियों ने समस्याओं का जल्द ही समाधान करने का आश्वासन दिया।
दनकौर के बिजली घर से क्षेत्र के करीब 25 गांवों में बिजली सप्लाई की जाती है। आरोप है कि पिछले कई वर्षों से बिजली की लाइन जर्जर अवस्था में है। साथ ही कम क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मर गांव में लगे हुए हैं। वह आए दिन फुंक जाते हैं और इन्हें महीनों तक बदला भी नहीं जाता है। बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर के नेतृत्व में ग्रामीण बिजली घर पहुंचे और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि जब अधिकारियों से शिकायत की जाती है तो मात्र आश्वासन मिलता है। समस्या का समाधान नहीं होता है। पीड़ित ग्रामीण समाधान के लिए कार्यालय के चक्कर काटते रहते हैं। यह हंगामा करीब तीन घंटे तक चला। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है यदि एक महीने के अंदर सभी समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो प्रशासन व विद्युत विभाग के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।