{"_id":"63bc45c335df6505684eb8f3","slug":"there-should-be-a-public-discussion-on-interference-in-the-functioning-of-the-elected-delhi-government-kejriwal-na-news-c-340-1-del1011-2295","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्वाचित दिल्ली सरकार के कामकाज में दखल पर हो सार्वजनिक चर्चा : केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्वाचित दिल्ली सरकार के कामकाज में दखल पर हो सार्वजनिक चर्चा : केजरीवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री ने उपराज्यपाल को लिखा पत्र
10 एल्डरमैन, पीठासीन अधिकारी और हज कमेटी की नियुक्ति को लेकर लोगों में रोष
एलजी से पूछा-क्या अब बिजली, स्वास्थ्य, पानी और शिक्षा का विभाग भी चलाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल से दिल्ली की चुनी हुई सरकार के कामकाज में लगातार दखल देने और मंत्रिपरिषद को दरकिनार कर फैसले लेने पर सार्वजनिक बहस की अपील की है। उपराज्यपाल को भेजे अपने जवाबी पत्र में उन्होंने लिखा कि सरकार को दरकिनार करने पर आप अपना पक्ष सार्वजनिक करें। अधिकारियों से सीधे अधिसूचना जारी कराकर 10 एल्डरमैन, पीठासीन अधिकारी और हज कमेटी की नियुक्ति करने पर जनता की ओर से कड़ी आलोचना हुई है। इन पर आपका कहना है कि उन सभी एक्ट और प्रावधान में लिखा था कि प्रशासक-उपराज्यपाल नियुक्त करेंगे। तो अब क्या बिजली, स्वास्थ्य, पानी, शिक्षा से संबंधित सभी विभाग सीधे आप ही चलाएंगे? फिर दिल्ली की चुनी हुई सरकार क्या करेगी? क्या यह निर्वाचित सरकार से संबंधित स्थानांतरित विषयों पर सुप्रीम कोर्ट के सभी निर्णयों के विपरीत नहीं होगा? यह सवाल दिल्ली और पूरे देश के भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं इसलिए निजी बातचीत से बेहतर है कि सार्वजनिक चर्चा हो।
एलजी से मिलेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि एलजी ने पत्र लिखकर आमंत्रित किया है। जल्द ही उनकी सुविधानुसार समय लेकर एलजी से मिलेंगे। एलजी कार्यालय से सात जनवरी को एक बयान जारी किया गया था, जिसमें सरकार को दरकिनार करते हुए एकतरफा उन सभी कार्रवाइयों को स्वीकार किया था।