फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   There is no water supply, people are upset

पानी की आपूर्ति नहीं हो रही, लोग परेशान

Thu, 26 May 2022 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
There is no water supply, people are upset
नूंह। खंड के गांव मुरादबास में बीते दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है, जिससे गांव के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया है लेकिन अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है, जिससे ग्रामीणों में संबंधित विभाग के प्रति भारी रोष पनप रहा है। ग्रामीण समाजसेवी अब्बास, अमित सैनी, तसलीम, हेतराम, साहिब, हाकम, कासम, जगराम, रोजखां, हरीश कुमार ने बताया कि गांव के लगभग 50 घरों में बीते 6 साल से बादली प्रोजेक्ट के तहत गांव बडौजी से पानी आ रहा था लेकिन बीते दिनों उनके यहां पर आने वाली लाइन को काट दिया है।
विज्ञापन

इससे अब उनकी पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रहा है। ऐसे में गांव के लोगों ने बृहस्पतिवार को विभाग के अधिकारियों से नूंह कार्यालय में पहुंचकर पानी की लाइन को दोबारा से शुरू कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि काफी दिनों से उनके यहां पर पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। पानी नहीं आने से उनको टैंकरों का सहारा लेना पड़ रहा है। एक टैंकर का पानी एक हजार रुपये में आ रहा है। गांव में इसके अलावा पानी का और कोई प्रबंध नहीं है। ऐसे में उन्होंने मांग की उनकी इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराया जाए, जिससे उनको राहत मिल सके। इस बारे में विभाग के जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि गांव के लोगों की शिकायत मिली है जल्द ही इस समस्या का समाधान कराया जाएगा। ग्रामीणों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed