{"_id":"6aad5835370dfcd16b07b4fe","slug":"there-is-no-water-in-the-pond-garbage-is-accumulating-instead-noida-news-c-491-1-rgh1002-10579-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तालाब में पानी नहीं, कूड़ा जमा हो रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तालाब में पानी नहीं, कूड़ा जमा हो रहा
विज्ञापन
मेहंदीपुर गांव में बना तालाब संख्या - एक।
-मेहंदीपुर गांव में वर्षों से तालाबों की नहीं हुई सफाई, जलकुंभी से पटा तालाब; ग्रामीणों ने प्रशासन पर लगाया अनदेखी का आरोप
फोटो-
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। जेवर के आलियाबाद उर्फ मेहंदीपुर गांव में जल संरक्षण के उद्देश्य से बनाए गए तीन तालाब बदहाल हो गए हैं। इनमें पानी जमा होने के बजाय कूड़ा और नालियों का मलबा जमा हो रहा है। देखभाल नहीं होने से तालाबों में जलकुंभी भी उग आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई वर्षों से तालाबों की सफाई नहीं कराई गई है। ग्रामीणों के अनुसार तालाबों की सफाई नहीं होने से बारिश के दौरान जलभराव की समस्या बढ़ जाती है। तालाब में पानी भरने के बजाय आसपास के रास्तों पर बहता है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। आस मोहम्मद ने बताया कि बारिश के दौरान तालाब के पास बने रास्ते पर चलना मुश्किल हो जाता है। पानी रास्तों पर बहता रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि तालाबों की सफाई के लिए कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने तालाबों की सफाई कराने और आसपास प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
कोट-
बारिश में तालाब के पास रास्ते पर चलना मुश्किल हो जाता है, पानी रास्तों पर बहता रहता है। -आस मोहम्मद
वर्षों से सफाई नहीं होने से तालाब सूख गया है और पानी की जगह कूड़ा जमा है। -फकीरा
सफाई न होने से बारिश का पानी प्लॉटों में भर जाता है, जिससे लोगों को नुकसान हो रहा है। -फुरकान
तालाब की गहराई कम हो गई है और जलकुंभी के कारण सांप-बिच्छुओं का खतरा बना रहता है। -निसार