{"_id":"68bd8a193c9cadfa8b05c58b","slug":"there-is-no-school-in-the-vacant-plot-authority-should-build-a-park-noida-news-c-1-gnd1002-3377137-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अमर उजाला संवाद - \nखाली पड़े प्लॉट में स्कूल नहीं, पार्क बनाए प्राधिकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अमर उजाला संवाद - खाली पड़े प्लॉट में स्कूल नहीं, पार्क बनाए प्राधिकरण
विज्ञापन
फोटो है
-सेक्टर 22 में आयोजित अमर उजाला संवाद में लोगों ने बताईं समस्याएं
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर के अंदर एक खाली प्लॉट पड़ा है, जहां पर स्कूल बनाने की बात हो रही है। सेक्टर का नक्शा जारी होने के समय यहां पर स्कूल बनाने के लिए यह प्लॉट खाली छोड़ा गया था। उस समय यहां पर घर कम थे और शहर में स्कूलों की कमी थी, लेकिन आज सेक्टर के अंदर घर अधिक बन गए हैं और गलियां छोटी हो गई हैं। शहर में स्कूलों की संख्या भी बढ़ गई है। ऐसे में यदि यहां पर स्कूल बनेगा तो बहुत शोर गुल होगा। संकरी गलियों से बच्चों और स्कूल की गाड़ियों का निकलना मुश्किल होगा। नोएडा प्राधिकरण से हमारी मांग है कि इस खाली प्लॉट में पार्क बना दिया जाए।
यह मांग रविवार को सेक्टर 22 में आयोजित अमर उजाला संवाद में सेक्टर निवासियों ने की। उन्होंने बताया कि सेक्टर के पास से ही एक खुला बड़ा नाला बहता है। पार्किंग की समस्या भी है। यदि नोएडा प्राधिकरण इस नाले को बंद करवा दे तो संक्रमण से मुक्ति मिलेगी। सुझाव दिया कि नाले के ऊपर प्राधिकरण पेड पार्किंग बना सकता है। सेक्टर निवासी श्याम सुंदर ने बताया कि सेक्टर के घरों में दुकानें बनी हैं और दुकानदारों ने सड़कों पर भी अतिक्रमण कर रखा है। इससे निकलने में बहुत परेशानी होती है। सेक्टर के अंदर गंगाजल की कम सप्लाई की समस्या के निराकरण के लिए सेक्टर 22, 23 और 24 के अंदर एक लाइन डाल दी जाए। बच्चों के लिए पार्क नहीं है। सेक्टर के अंदर एसटीपी प्लांट बनाने की मांग भी की जा रही है।
-- -- --
सेक्टर निवासियों से बातचीत
सेक्टर के अंदर स्कूल की जगह पार्क बना दिया जाए अगर वहां पर स्कूल बना तो वहां के सभी पेड़ काटने पड़ेंगे।
प्रदीप वोहरा
-- -- -
सेक्टर के अंदर की सड़कें बहुत खराब हैं और इससे लोगों को निकलने में बहुत परेशानी होती है।
केपी भट्ट
-- -- -
सेक्टर के अंदर बने खुले नाले से निकलने वाली गैसों से इलेक्ट्रिक उपकरण खराब हो रहे हैं।
सुमित कश्यप
-- -- -- -- -
सेक्टर के अंदर बने नाले को कवर कर दिया जाए और वहां पर नोएडा प्राधिकरण की ओर से पार्किंग सुविधा शुरू कर दी जाए।
ममता शर्मा
-- -- --
सेक्टर के अंदर यदि स्कूल बनेगा तो यहां पर लोगों को रहना मुश्किल होगा और आने जाने में बहुत समस्या होगी।
लता रावत
-- -- -- -
सेक्टर के अंदर ई और एफ ब्लॉक की रोड बहुत खराब है बारिश के दौरान यहां पर पानी बहुत भरता है।
मंजू बड़थ्वाल