फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   There is no life guard, jacket and oxygen cylinder in the floating pool, notice issued

Noida News: स्विमिंग पूलों में लाइफ गार्ड, जैकेट और ऑक्सीजन सिलिंडर तक नहीं, नोटिस जारी

Thu, 05 Jun 2025 07:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
There is no life guard, jacket and oxygen cylinder in the floating pool, notice issued
खेल विभाग ने छह क्रिकेट मैदान व स्विमिंग पूल पर की कार्रवाई
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। स्कूल और सोसाइटियों में बिना के मान्यता चल रहे स्विमिंग पूल, खेल अकादमी, व्यायामशाला (जिम) पर खेल विभाग की सख्ती जारी है। मंगलवार को खेल विभाग व प्रशासन की टीम ने छह स्थानों पर कार्रवाई की। इस दौरान नोएडा, ग्रेटर नोएडा व वेस्ट में संचालित क्रिकेट मैदान और स्विमिंग पूल बिना पंजीकरण व मानकों के विपरीत मिले। विभाग ने नोटिस जारी कर कमियों को पूरा करने लिए संचालकों को सात दिन का समय दिया है। इसके बाद भी कमियां मिलीं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

खेल विभाग ने नगर मजिस्ट्रेट विवेकानंद मिश्रा की देखरेख में अभियान चलाया। उप जिला क्रीड़ा अधिकारी अनीता नागर ने बताया कि कई स्विमिंग पूलों में लाइफ गार्ड तक नहीं मिले है। लाइफ जैकेट, ऑक्सीजन सिलिंडर, फायर सिस्टम नहीं पाए गए। स्थानीय लोगों ने देर रात तक मैदानों में पार्टी करने की शिकायत दी थी।
विज्ञापन

एनओसी व मानकों को पूरा नहीं किया तो होगी एफआईआर
जिला क्रीड़ा अधिकारी लक्ष्य राज त्यागी ने बताया कि विराज स्पोर्ट्स मैदान, प्ले जॉन रन मशीन क्रिकेट मैदान, सुपर-6 क्रिकेट मैदान, क्रिकेट विला क्रिकेट मैदान, एसएससीजी क्रिकेट मैदान, कौशल्या वर्ल्ड स्कूल में क्रिकेट मैदान व स्विमिंग पूलों का निरीक्षण किया गया। किसी में भी मानक पूरे नहीं मिले। खेल विभाग में पंजीकरण भी नहीं था। सभी को एनओसी लेने व मानकों को पूरा कराने का निर्देश दिए गए हैं। तब तक संचालन पर रोक लगाई गई है। यदि निर्धारित समय पर एनओसी व मानकों को पूरा नहीं किया गया तो संस्थान बंद कराने के नोटिस जारी किया जाएगा और जुर्माना लगाने के साथ ही एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed