{"_id":"690ba2ce712f712309034351","slug":"there-is-less-water-in-the-taps-the-roads-are-also-in-bad-condition-na-news-c-11-1-jhs1002-673321-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नलों में कम आता है पानी, सड़कें भी हैं खस्ताहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नलों में कम आता है पानी, सड़कें भी हैं खस्ताहाल
विज्ञापन
गुरसराय। विकासखंड गुरसराय की ग्राम पंचायत डोडिया-करगुवां बुजुर्ग की गिनती क्षेत्र की विकसित ग्राम पंचायतों में होती है। इसके बावजूद, यहां के लोगों को सड़क, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझना पड़ रहा है। इसके अलावा ग्राम पंचायत के निवासियों को कई अन्य सुविधाओं की भी दरकार है।
डोडिया-करगुवां बुजुर्ग ग्राम पंचायत गुरसराय-मऊरानीपुर मुख्य मार्ग पर स्थित है। इस मार्ग से दिन भर बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। जबकि, गांव के लोगों का भी सड़क के उस पार आवागमन बना रहता है। ऐसे में ग्रामीणों को सड़क पर स्पीड ब्रेकर की दरकार है।
ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन की पाइपलाइन डालने के लिए सड़कों की खुदाई की गई थी। यह काम पूरा कर लिया गया है। लेकिन, सड़कों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है। सड़कें क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी हुई हैं, जिससे लोगों का आवागमन मुश्किल बना हुआ है। इसके अलावा गोशाला में श्मशान घाट तक सड़क ही नहीं बनी है।
विज्ञापन
इसके अलावा ग्रामीणों को जल जीवन मिशन का भी समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। नलों में पानी कम आने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ जाता है। पाइपलाइन में जगह-जगह लीकेज भी हैं। गांव में गोशाला स्थित है, लेकिन उसमें भूसाघर नहीं है।
वहीं, ग्राम पंचायत के निवासियों को खेल मैदान, सामुदायिक बरात घर और गांव से सटे गुरसराय-मऊरानीपुर मुख्य मार्ग पर यात्री प्रतीक्षालय की भी दरकार है।
0000
एक नजर में...
ग्राम पंचायत का नाम- डोडिया-करगुवां बुजुर्ग
ग्राम पंचायत में शामिल गांव- डोडिया व करगुवां बुजुर्ग
ग्राम पंचायत की आबादी- 1817
ग्राम पंचायत में मतदाताओं की संख्या- 1061
0000
समस्याएं...
- ग्राम पंचायत की सड़कें क्षतिग्रस्त अवस्था में हैं।
- जल जीवन मिशन के तहत नलों में नहीं आता पर्याप्त पानी।
- मुख्य मार्ग पर स्पीड ब्रेकर न होने से बनी रहती है अनहोनी की आशंका।
- ग्राम पंचायत में बिजली की बनी रहती है आवाजाही।
0000
बीते चार साल की उपलब्धियां...
- दो श्मशान घाट और कचरा निस्तारण केंद्र का हुआ निर्माण।
- एएनएम सेंटर में तार फेंसिंग की गई, घर-घर से कचरा उठान की हुई व्यवस्था।
- चार एपेक्स सड़क, नाला और नालियों का हुआ निर्माण।
- तालाब के सौंदर्यीकरण का काम किया गया।
0000
फोटो-- -05GUR_M_1_05112025_318.jpg
ग्राम पंचायत की गिनती क्षेत्र की विकसित ग्राम पंचायतों में होती है। यहां विकास के कई कार्य किए गए हैं। इसके अलावा ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्राथमिकता से लाभ दिलाया जा रहा है।
- शिवराम कुशवाहा, ग्राम प्रधान
00
फोटो-- -05GUR_M_6_05112025_318.jpg
ग्राम पंचायत के लोगों को जल जीवन मिशन का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। नलों में पर्याप्त पानी नहीं आता है। साथ ही पानी का दबाव भी कम रहता है। इस कमी को दूर किया जाना चाहिए।
- विनय द्विवेदी
00
फोटो-- -05GUR_M_5_05112025_318.jpg
गांव की सड़कें क्षतिग्रस्त अवस्था में हैं, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है। जबकि, गोशाला से श्मशान घाट तक सड़क ही नहीं है। इस कमी को दूर किया जाना चाहिए।
- अखिलेश प्रजापति
00
फोटो-- -05GUR_M_4_05112025_318.jpg
गुरसराय-मऊरानीपुर मुख्य मार्ग से तेज रफ्तार में वाहन गुजरते हैं। ऐसे में अनहोनी की आशंका बनी रहती है। सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाने चाहिए। साथ ही यात्री प्रतीक्षालय की भी दरकार है।
- विपिन
00
ग्राम पंचायत के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। इससे जनसहूलियतों में इजाफा हुआ है। इसके अलावा पात्र ग्रामीणों को लगातार सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है।
- रजत अग्रवाल, सचिव

फोटो