फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ...then Asrani jumped from a moving vehicle.

Noida News: ...तब असरानी चलती गाड़ी से कूदे थे

Wed, 22 Oct 2025 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
...then Asrani jumped from a moving vehicle.
मथुरा। बालीवुड के जाने-माने हास्य अभिनेता असरानी मथुरा में कांग्रेस प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार करने के लिए आ चुके हैं। उन्होंने कृष्णानगर सहित कई इलाकों में रोड शो किया था। हालांकि वह बीच में रोड शो छोड़कर चले गए थे।
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुंवर नरेंद्र सिंह बताते हैं कि वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में मथुरा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रहे कुंवर मानवेंद्र सिंह के चुनाव प्रचार के लिए हास्य अभिनेता असरानी और शक्ति कपूर मथुरा आए थे। रथ पर सवार होकर उन्होंने मानवेंद्र सिंह के लिए वोट मांगे थे। उस वक्त नरेंद्र सिंह ही दोनों के साथ रथ में सवार थे। गोवर्धन चौराहे से कृष्णा नगर में उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी थी। उन्होंने इस दौरान अपनी फिल्मों के कई चर्चित डायलॉग सुनाकर लोगों का दिल जीता था।
विज्ञापन

पूरे शहर का भ्रमण करके वे होली गेट पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने खूब हंसी मजाक किया, लेकिन डीग गेट से रामदास मंडी तक पहुंचने पर उनका मूड उखड़ गया। वह तबीयत खराब होने की बात कहकर जाने लगे तो नरेंद्र सिंह ने उनका हाथ पकड़ लिया। लेकिन वह शक्ति कपूर को छोड़कर चलती गाड़ी से कूदकर चले गए। नरेंद्र सिंह ने बताया कि वह हंसमुख, मस्तमौला तबीयत के शानदार एक्टर थे। उनके साथ गुजारे वह कुछ घंटे आज भी याद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed