फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Theft in Nagar Panchayat President's shop, 2 arrested

Noida News: नगर पंचायत अध्यक्ष की दुकान में चोरी, 2 धरे

Wed, 28 Jan 2026 06:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
Theft in Nagar Panchayat President's shop, 2 arrested
दनकौर (संवाद)। बस अड्डा रोड पर स्थित नगर पंचायत अध्यक्ष की दुकान से करीब 17 दिन पहले लाखों रुपये के कॉपर के तार चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी संदीप उर्फ चैनी निवासी दादूपुर व अजय उर्फ ज्ञानेंद्र निवासी दनकौर से चोरी का कुछ सामान बरामद हुआ है। दनकौर कस्बे की राजवती देवी वर्तमान में नगर पंचायत अध्यक्ष है। उनके बेटे दीपक कुमार का कहना है कि 11 जनवरी की रात उनकी दुकान की छत पर चढ़कर आरोपियों ने ग्रिल को काटकर अंदर से लाखों रुपये के कॉपर के तार चोरी कर लिए थे। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों पहले भी चोरी की घटनाओं में जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed