फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Theft in businessman's house in Jaypee Greens revealed

Noida News: जेपी ग्रीन्स में व्यापारी के घर चोरी का खुलासा

Fri, 18 Jul 2025 09:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 09:04 PM IST
विज्ञापन
Theft in businessman's house in Jaypee Greens revealed
जेपी ग्रीन्स में व्यापारी के घर चोरी का खुलासा
विज्ञापन

काम से निकाले गए ड्राइवर और उसके भाई ने की थी वारदात
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने जेपी ग्रीन्स स्थित सोसाइटी में व्यापारी के घर से चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए शुक्रवार को पूर्व चालक और उसके सगे भाई को कासना पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लड़पुरा के जितेन्द्र व उसके सगे भाई जुगेन्दर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से इटली निर्मित लाइसेंसी पिस्टल, 11 सोने के सिक्के, 2 लाख 2500 रुपये नकद, पीली धातु की ज्वैलरी, 8 कड़े, 2 चूड़ी, 3 ब्रेसलेट, झुमका, चाबी का गुच्छा, कंठी माला, पायल, कुण्डल, ब्राउच, टॉप्स, अंगूठी, चांदी के 26 बिछुए, सिक्का, कड़ा, गुच्छा, घटना में प्रयुक्त बाइक, पेचकश, हथौड़ी बरामद की है। जेपी ग्रीन्स सोसाइटी के विला नंबर 9-1 लैंड-1 में रहने वाले पवन गोयल ने 10 जून की रात घर का शीशा तोड़कर पिस्टल, अलमारी में रखी नकदी, ज्वेलरी व अन्य सामान को चोरी करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि 100 से अधिक सीसीटीवी, सर्विलांस, फॉरेंसिक टीम के सहयोग से पीड़ित के घर जेपी ग्रीन्स में काम करने वाले सहायकों, सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ की गई। जांच में पाया गया कि व्यापारी के यहां फरवरी 2025 में चालक की नौकरी से निकाले जाने वाले जितेन्द्र ने वारदात को अंजाम दिया है। पूछताछ के दौरान जुगेन्दर ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सच्चाई सामने आने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने वारदात के बाद टीशर्ट को भी छिपा दिया था।
विज्ञापन

कार में एसी चलाकर सोने पर काम से निकाला था
पुलिस जांच में पता चला है कि जिस व्यापारी के घर से आरोपी ने चोरी की है, उनका विदेशों में स्क्रैप का कारोबार है। एक दिन किसी काम से पूर्व चालक को अपने साथ ले गए थे। एक दिन चालक कार में एसी चलाकर सो रहा था। उन्होंने पूछा कि वह इतनी देर तक कार में एसी चलाकर क्यों सोता रहा। इस पर चालक भड़क उठा और वह व्यापारी से अभद्रता करने लगा। इसके बाद काम से निकाल दिया गया था। मुख्य आरोपी पर कासना कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली महिला ने करीब दो साल पहले छेड़खानी का आरोप लगाया था। कोतवाली कासना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed