{"_id":"69cfde5ca9add10a7d04bb46","slug":"theft-at-soldiers-house-first-liquor-was-spilled-then-jewellery-worth-lakhs-was-stolen-noida-news-c-491-1-gnd1001-5607-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी के घर चोरी: पहले जाम छलकाया, फिर लाखों के जेवर उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौजी के घर चोरी: पहले जाम छलकाया, फिर लाखों के जेवर उड़ाए
विज्ञापन
पत्नी फौजी से मिलने गईं थीं, करीब 20 दिनों से बंद पड़ा था घर
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र के बनीइसराइल मोहल्ले में फौजी के बंद पड़े घर में चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने पहले घर में पड़ी शराब पी, उसके बाद घर की अलमारी और लॉकर से नकदी, लाखों के जेवर और सीसीटीवी की डीवीआर चुराकर फरार हो गए। पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस जांच करने में जुटी है।
तनाजा गांव निवासी कोमल ने बताया कि उनके जीजा धीरज सिंह दूसरे प्रदेश में फौज में तैनात हैं। उन्हीं से मिलने उनकी बहन प्रिया गईं थीं। इस वजह से करीब 20 दिनों से घर बंद पड़ा था। जब पड़ोसियों ने ताला टूटा देखा को परिवार को इसकी सूचना दी। इसके बाद फौजी ने अपने रिश्तेदारों को मौके पर भेजा और पुलिस को सूचित किया। पीड़ितों ने बृहस्पतिवार को पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।