फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The young man was stabbed, tied to a bike and taken for a ride, he died

Noida News: युवक को चाकू मारकर बाइक से बांधकर घुमाया, मौत

Sun, 21 Jan 2024 01:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
The young man was stabbed, tied to a bike and taken for a ride, he died
युवक को चाकू मारकर बाइक से बांधकर घुमाया, मौत
विज्ञापन

- घायल युवक को बाइक में बांधकर घसीटते हुए बरौला पुलिस चौकी पहुंचे आरोपी, दो गिरफ्तार

माय सिटी रिपोर्टर

नोएडा। रंजिश में युवक को चाकू मारकर बाइक में बांधकर बरौला गांव में घुमाया गया। शनिवार रात चाकू मारने वाला दोनों आरोपी घायल युवक को बाइक से घसीटते हुए बरौला चौकी पहुंच गए। इसके बाद पुलिस चौकी से लेकर गांव तक अफरातफरी मच गई। घायल मेहंदी हसन को अस्पताल ले जाया गया है जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी अनुज और नितिन को गिरफ्तार कर लिया है। बरौला गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।

बरौला निवासी अनुज निजी अस्पताल में काम करता है। उसके चचेरे भाई नितिन का दूध का कारोबार है। शनिवार रात अनुज और नितिन की गांव निवासी मेहंदी हसन से शनिवार रात को कहासुनी हो गई। अनुज और नितिन ने मेहंदी पर चाकू से कई वार कर दिया। चाकू मार दिया और बाइक में बांधकर घसीटता हुआ गांव में घुमाया। इसके बाद दोनों मेहंदी हसन को घसीटते हुए बरौला पुलिस चौकी पहुंचे। तब तक वहां काफी संख्या में लोग भी इकट्ठा हो गए थे। घायल मेहंदी हसन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

नोएडा के डीसीपी हरिश्चंद्र ने बताया कि वर्ष 2018 में मेहंदी ने अनुज के पिता को चाकू मारकर घायल कर दिया था। इसके बाद उसके खिलाफ स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। तब से अनुज मेहंदी से रंजिश रखता था। कोर्ट में मेहंदी और अनुज के बीच कई बार कहासुनी हुई थी। शनिवार रात को भी दोनों में कहासुनी हो गई जिसके बाद अनुज ने नितिन ने मिलकर उस पर चाकू से वार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस चौकी में तोड़फोड़ का प्रयास
वारदात के बाद बरौला पुलिस चौकी के पास सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। नाराज लोगों ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस बल ने लोगों को वहां से हटा दिया। डीसीपी हरीश चंदर ने पुलिस चौकी में किसी तरह की तोड़फोड़ से इन्कार किया है।



रस्सी से बांधकर घसीटने से हड़कंप
पिता पर कातिलाना हमले के बाद बदला लेने के लिए अनुज ने मेहंदी हसन को बाइक के पीछे रस्सी से बांधकर पूरे गांव में घुमाया। इससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि उसे तब तक बाइक में बांधकर घुमाया गया जब तक उसकी जान नहीं चली गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस घटना में पीड़ित का सिर धड़ से अलग होने की भी बात कही जा रही है लेकिन पुलिस ने इससे स्पष्ट रूप से इन्कार किया है।




हाई अलर्ट के बीच हत्या से उठे सवाल

गणतंत्र दिवस और अयोध्या में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गौतम बुद्ध नगर कमिश्नरेट में अलर्ट घोषित है। हाई अलर्ट के दौरान बरौला गांव में जिस तरह से तालिबानी अंदाज में युवक की हत्याकर पूरे गांव में घुमाया गया। उससे पुलिस पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय पुलिस की घोर लापरवाही की चर्चा जोरों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed