फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The young man reached the mayor's chair for the fourth time.

Noida News: चौथी बार फिर मेयर की कुर्सी तक पहुंचा युवक, सुरक्षाकर्मियों ने बाहर निकाला

Thu, 20 Nov 2025 02:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
The young man reached the mayor's chair for the fourth time.
मेयर की कुर्सी पर बैठने वाले युवक को नगर निगम से बाहर ले जाते सुरक्षाकर्मी। संवाद
संदिग्ध युवक बुधवार को चौथी बार फिर नगर निगम में मेयर की कुर्सी तक पहुंच गया। सुरक्षाकर्मियों ने कक्ष के बाहर ही रोक दिया और बाहर निकाल दिया। कुर्सी पर बैठने के साथ ही युवक तीन बार निगमकर्मियों से मारपीट भी कर चुका है लेकिन फिर भी मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

बुधवार को जब युवक नगर निगम पहुंचा तो मेयर कमरे में मौजूद थे। युवक को देखकर वहां तैनात जेब्रा फोर्स और होमगार्ड एकत्र हो गए। युवक कभी मेयर कार्यालय के बाहर खड़ा होकर दरवाजा खुलने का इंतजार करता रहा तो कई बार मेयर तक पहुंचने की कोशिश करता दिखा। तीन बजे के करीब जब मेयर कार्यालय से बाहर पहुंचे तो युवक उनके सामने पहुंच गया और मेयर से कुर्सी पर बैठने से न रोका जाए इसका लिखित पत्र जारी करने की बात कहने लगा। उसकी बात को नजरअंदाज कर मेयर चले गए।
विज्ञापन

पिछले करीब 15 दिन से युवक कई बार मेयर तक पहुंचने और उनकी कुर्सी पर बैठने की कोशिश कर चुका है। सुरक्षाकर्मियों ने उससे आधार कार्ड मांगा तो वह भी नहीं दिखा पाया। ऐसे में युवक कौन है? कहां से आया है? इसकी जानकारी किसी को भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानसिक बीमार कहकर नहीं की जा रही कार्रवाई
नगर निगम के लिए तमाशबीन बने इस युवक को लोग मानसिक बीमार कह रहे हैं। ऐसे में नगर निगम भी तहरीर देने से बच रहा है। अगर वह मानसिक बीमार है और मेयर या फिर अन्य किसी को कोई नुकसान भी पहुंचा सकता है।

----
मामला संज्ञान में आया है। युवक कई बार कुर्सी पर बैठने की कोशिश कर चुका है। अब इस मामले में तहरीर दी जाएगी। युवक के मंत्री गणेश जोशी के कार्यक्रमों में भी ऐसी हरकतें करने की बात सामने आई है। - सौरभ थपलियाल, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed