फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The young man killed his wife in a minor dispute

Noida News: मामूली विवाद में युवक ने की पत्नी की हत्या

Sat, 08 Jul 2023 08:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 08:57 PM IST
विज्ञापन
The young man killed his wife in a minor dispute
- चाकू से गोदा, घटना के समय बच्चे थे मौजूद, मचाया शोर
विज्ञापन

- पड़ोसियों ने आरोपी को दबोच कर पुलिस के हवाले किया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केएन काटजू मार्ग इलाके में शुक्रवार रात मामूली बात पर हुए विवाद में एक युवक ने पत्नी की चाकू गोदकर हत्या कर दी। घटना के समय उसके चार बच्चे वहीं मौजूद थे। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे और आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
मृत महिला की पहचान मूल रूप से पश्चिम बंगाल की पिंकी (28) के रूप में हुई है। पिंकी अपने पति अकबर, तीन बेटों और एक बेटी के साथ बंगाली कॉलोनी इलाके में रहती थी। अकबर दिल्ली में कूड़ा बिनने का काम करता है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात नौ बजे पुलिस को बंगाली कॉलोनी में एक महिला पर चाकू से हमला करने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला खून से लथपथ हालत में फर्श पर पड़ी है। पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी नशे का आदी है। उसका अकसर पत्नी से किसी ने किसी बात पर झगड़ा होता था। शुक्रवार रात भी अकबर घर आकर पत्नी के साथ किसी बात कर गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने हाथापाई शुरू कर दी। फिर पास ही पड़े चाकू को उठाकर पत्नी के पेट और गर्दन पर हमला कर दिया। चाकू लगते ही पिंकी अचेत होकर गिर गई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed