{"_id":"6a3809560ef61d285002943d","slug":"the-work-on-the-ganga-expressway-was-also-affected-due-to-the-strike-grnoida-news-c-23-1-lko1064-98077-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हड़ताल के कारण गंगा एक्सप्रेसवे का काम भी हुआ प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हड़ताल के कारण गंगा एक्सप्रेसवे का काम भी हुआ प्रभावित
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ई-पंजीकरण के विरोध में जिले के सभी सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर अधिवक्ता और डीड राइटर्स की हड़ताल जारी है। रविवार को यमुना प्राधिकरण ने सेक्टर-22 बी में कुछ रजिस्ट्री करनी चाहिए लेकिन डीड राइटर्स को इसकी भनक लग गई और जेवर व ग्रेटर नोएडा कार्यालय के डीड राइटर्स वहां पहुंच गए। सभी ने काम नहीं होने दिया। उसके बाद प्राधिकरण अफसरों ने भी आश्वासन दिया। यीडा जिस जमीन की रजिस्ट्री कराने का प्रयास कर रहा था वह गंगा एक्सप्रेसवे की है।
प्रदेश सरकार की ई-पंजीकरण व्यवस्था के खिलाफ सभी सब रजिस्ट्रार कार्यालय में हड़ताल चल रही है। 10 दिन से लगातार हड़ताल के बाद रविवार को यमुना प्राधिकरण ने सेक्टर 22 डी स्थित अपने कार्यालय में शिविर लगाने का प्रयास किया। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रेटर नोएडा और जेवर सब रजिस्ट्रार कार्यालय के अधिवक्ता व डीड राइटर्स वहां पहुंच गए। एडवोकेट एंड डीड राइटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप भाटी ने बताया कि रजिस्ट्री गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ी थी लेकिन शिविर को सफल नहीं होने दिया। वहां मौजूद अधिकारियों ने प्राधिकरण के उच्च अफसरों से बात कराई जिसके बाद शिविर को बंद किया गया। उन्होंने ज्ञापन देकर कहा है कि ई-पंजीकरण का फैसला वापस होने तक हड़ताल रहेगी। किसी भी स्तर पर रजिस्ट्री नहीं होने दी जाएगी।