{"_id":"66759a5de0ad74e059096392","slug":"the-work-of-business-plan-will-provide-relief-from-power-cuts-and-tripping-noida-news-c-1-gnd1002-1816694-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बिजनेस प्लान का काम दिलाएगा बिजली कटौती व ट्रिपिंग से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बिजनेस प्लान का काम दिलाएगा बिजली कटौती व ट्रिपिंग से राहत
विज्ञापन
फोटो-- -
बिजनेस प्लान का काम दिलाएगा बिजली कटौती व ट्रिपिंग से राहत
- 103 करोड़ रुपये विद्युत आपूर्ति से जुड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने पर खर्च किया जा रहा, काम पूरा कराने विभाग दे रहा जोर
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बिजनेस प्लान के तहत कराए जा रहे कामों की बदौलत उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिलेगी। साथ ही ट्रिपिंग की समस्या भी काफी हद तक दूर हो जाएगी। करीब 103 करोड़ रुपये विद्युत आपूर्ति से जुड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने पर खर्च किया जा रहा है।
शहर में कई दशक पुरानी बिजली लाइनों से काम चल रहा है। ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर और केबल फुंक रहे हैं। आए दिन बिजली आपूर्ति को लेकर शिकायतों का अंबार नोएडा जोन से लेकर पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्यालय तक पहुंच रहा है। नोएडा जोन में तैनात विद्युत निगम के अधिकारियों का कहना है कि पिछले साल बिजनेस प्लान के तहत करीब 31 करोड़ रुपये और शहरी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति में सुधार के लिए 72 करोड़ करोड़ रुपये जारी किए गए। योजना के तहत काम चुनाव से पूर्व शुरू करा दिया गया था। आने वाले कुछ माह में इसे पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद उपभोक्ताओं को काफी हद तक बिजली कटौती, ट्रिपिंग समेत अन्य समस्याओं से निजात मिल जाएगी।
ये काम हो चुके हैं पूरे
बिजनेस प्लान के तहत अब तक 97 स्थानों पर 250 और 400 केवीए के नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। पुराने ट्रांसफार्मरों को बदलकर क्षमता वृद्धि की गई। शहरी क्षेत्र के जोन एक में कुल 2734 जर्जर बिजली के पोल बदले गए है। 108.39 किलोमीटर एबीसी कंडक्टर लेड और 45.59 किलोमीटर तक 11 केवीए की एलटी लाइन केबल का काम पूरा किया गया। 76 स्थानों पर 11/33 केवी के वैक्यूम सर्किट ब्रेकर बदला गया। वहीं, 794 फीडर और एयर सर्किट ब्रेकर पैनल बदला गया।
विज्ञापन
बिजनेस प्लान के तहत मरम्मत का काम तेजी से चल रहा हैं। ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि के साथ जर्जर पोल व केबल को अंडरग्राउंड करने का काम पूरा कर लिया गया है। आने वाले दिनों में उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग और कटौती से निजात मिल जाएगी।
-संजीव कुमार वैश्य, अधीक्षण अभियंता नोएडा प्रथम।