फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The woman committed suicide by hanging herself with a scarf

Noida News: महिला ने दुपट्टे से फंदा लगाकर की आत्महत्या

Sat, 23 Aug 2025 06:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 06:35 PM IST
विज्ञापन
The woman committed suicide by hanging herself with a scarf
महिला ने दुपट्टे से फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन

इकोविलेज-1 सोसाइटी में बेटी के साथ रहती थी महिला
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के इकोविलेज-1 सोसाइटी में रहने वाली महिला ने शुक्रवार शाम दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पिंकी वर्मा (40) अपनी 10 वर्षीय बेटी के साथ किराये के फ्लैट में रहती थी।

शुक्रवार शाम करीब सात बजे बेटी को पड़ोस की एक महिला के घर सब्जी लेने का बहाना बनाकर छोड़कर गई थी। रात नौ बजे तक महिला के नहीं आने पर पड़ोसियों ने फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा। पड़ोसी फ्लैट पर पहुंचे तो दरवाजा बंद मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने फ्लैट की खिड़की का शीशा और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो महिला फंदे से लटकी मिली। महिला को फंदे से उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में पता चला कि महिला की शादी गया प्रसाद से 11 वर्ष पूर्व हुई थी। मृतका का गया प्रसाद से एक 10 वर्षीय बेटा और छह वर्षीय बेटी है। महिला करीब तीन वर्ष से अपने पहले पति को छोड़कर दूसरे पति संदीप उपाध्याय के साथ इको विलेज वन सोसाइटी के एक फ्लैट में रह रही थी। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले में कोई शिकायत पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed