{"_id":"6951387221c1b1a05c0857c2","slug":"the-wife-is-accused-of-fraud-mental-harassment-and-misappropriation-of-funds-grnoida-news-c-23-1-lko1064-84030-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पत्नी पर धोखाधड़ी, मानसिक उत्पीड़न और धन हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पत्नी पर धोखाधड़ी, मानसिक उत्पीड़न और धन हड़पने का आरोप
विज्ञापन
पत्नी पर धोखाधड़ी, मानसिक उत्पीड़न और धन हड़पने का आरोप
कोर्ट के आदेश पर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। सेक्टर-4 स्थित विरांडा सिटी निवासी के अनुसार, वर्ष 2016 में फेसबुक और शादी डॉट कॉम के माध्यम से उसकी पहचान महिला से हुई थी।
महिला ने आर्थिक तंगी का हवाला देकर पैसे मांगे और ट्रेन-फ्लाइट टिकट बुक कराने को कहा। वर्ष 2017 में पता चला कि महिला एक अन्य व्यक्ति से भी शादी का वादा कर रही थी। आरोप है कि नवंबर 2018 में महिला ने मां के ब्रेन हेमरेज का बहाना बनाकर करीब एक लाख रुपये लिए। 1 दिसंबर 2020 को दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया। विवाह के कुछ दिन बाद ही महिला ने ससुराल में रहने से इन्कार कर नोएडा में अलग रहने का दबाव बनाया। नोएडा में रहने के दौरान उसे लगातार मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी। अगस्त 2021 में महिला के गर्भवती होने की जानकारी मिली लेकिन उसने बिना बताए गर्भपात करा दिया।
मार्च 2022 में डेटिंग एप बम्बल और टिंडर पर अन्य पुरुषों से बातचीत की जानकारी सामने आई। अप्रैल 2023 में पत्नी के ऑफिस के सहकर्मी से अफेयर के आरोप भी लगाए गए हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि महिला ने घर के कीमती सामान, सोने की अंगूठी, घड़ी और अन्य उपहार अपने परिजनों को दे दिए। इसके अलावा महिला के नाम पर 7–8 लाख रुपये खर्च कर कार भी खरीदी गई, उसके बाद भी व्यवहार नहीं बदला। वर्तमान में महिला तलाक के बदले मोटी रकम की मांग कर रही है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।