फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The wife demanded to name the road after the martyr

Noida News: पत्नी ने शहीद के नामपर सड़क का नाम रखने की मांग की

Thu, 28 Aug 2025 09:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 09:15 PM IST
विज्ञापन
The wife demanded to name the road after the martyr
शहीद की पत्नी ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी के नाम कलेेक्ट्रेट पर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। मायचा गांव निवासी एक महिला ने शहीद पति के नाम पर सड़क या चौराहे का नाम रखने की मांग की है। इस संबंध में डीएम के नाम प्रशासनिक अफसर को मांग पत्र देकर प्रशासन की ओर से किए गए वादों को पूरा करने के लिए कहा गया है। मांग पत्र में उन्होंने कहा कि वादे के अनुसार परिवार को आवासीय भूमि व रोजगार दिलाया जाए और शहीद की प्रतिमा लगाई जाएं। लंबे समय से शहीद की पत्नी मांगों को पूरा करने के लिए चक्कर लगा रही हैं।

महिला सरोज देवी ने बताया कि 1997 में उनके पति सुरेश सिंह भाटी का चयन सेना में हुआ था। वर्ष 2006 में उनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर के बारामुला सेक्टर में तैनाती थी। 5 जुलाई 2006 को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में गोली लगने से सरेश भाटी शहीद हो गए थे। उनके सिर में गोली लगी थी। सात जुलाई को गांव में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। परिवार के पत्नी के अलावा दो बच्चे और माता-पिता है। उनके जाने के बाद परिवार आर्थिक तंगी का सामना कर रहा है। तब प्रशासनिक अफसरों ने शहीद स्तंभ, सड़क का नाम शहीद के नाम पर रखने और आवासीय व कृषि जमीन देने, एक सदस्य की नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कुछ नहीं मिला है। डीएम से वादों को पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed