फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The wedding house has not been handed over yet, problems due to lack of cleanliness

Noida News: अब तक नहीं सौंपा गया बरात घरा, सफाई नहीं होने से परेशानी

Sun, 22 Mar 2026 07:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
The wedding house has not been handed over yet, problems due to lack of cleanliness
डेल्टा-3 निवासी बोले पेड़ों की नहीं हो रही छटाई, सीवर भी हो रहे ओवरफ्लो
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कई वर्षों से सेक्टर में बन रहा बरात घर निवासियों को सौंपा नहीं जा सका है। बरात घर के गेट पर बिजली का पैनल बाधा बनकर खड़ा है। सेक्टर में पेड़ों की कटाई छटाई नहीं होने से निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन सभी मुद्दों को रविवार को सेक्टर डेल्टा-3 के निवासियों ने अमर उजाला संवाद के दौरान उठाया।
निवासियों ने कहा कि सेक्टर में सफाई नहीं हो रही है। कभी सफाईकर्मी आते हैं। कभी हफ्तों के लिए गायब हो जाते हैं। सीवर बह रहा है। उसकी बदबू के कारण सांस लेने में परेशानी आ रही है। निवासियों ने बताया कि घर के सामने एनपीसीएल की ओर से 36 हजार वोल्ट का ट्रांसफार्मर खुले में लगाया गया है। कई बार उसे हटाने की मांग की गई। वर्ष 2025 में हटाने का वादा किया गया था जो पूरा नहीं हुआ। इसके साथ ही बारिश में करंट के कारण कई लोग घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन

खाली पड़े घरों में कूड़ों को ढेर लगे हैं। जिसकी सफाई कराई जानी चाहिए। प्राधिकरण में आलम यह है कि हर सप्ताह अधिकारी बदल जाते हैं। किसी को पता ही नहीं है कि कौन से अधिकारी से संपर्क करें कि सेक्टर की समस्याओं का समाधान हो सके। पानी की लीकेज की समस्या से प्रेशर नहीं आता है। ग्रीन बेल्ट सूख गई है। उसकी देखरेख तक नहीं हो रही है। कई बार अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराया गया है लेकिन समाधान के लिए कोई आगे ही नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

सेक्टर में पेड़ों की कटाई नहीं हो रही। इससे खासी परेशानी होती है। - एके पंवार
खाली पड़े घरों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। ग्रीन बेल्ट सूख गई है। - डॉ. जे के मेहता
सीवर साफ नहीं हो रहे हैं। उसकी बदबू के कारण लोग परेशान हैं। - डॉ. पी एस भूषण
ट्रांसफार्मर को ग्रीन बेल्ट में लगा दिया गया है। खुले में होने के कारण हादसे हो चुके हैं। - हिमांशु
हर सप्ताह अधिकारी बदल जाते हैं। समाधान के लिए किससे संपर्क करें पता ही नहीं।- राजीव सक्सेना
पानी की लीकेज के कारण प्रेशर ही नहीं आता है। शिकायत की सुनवाई नहीं होती। - विनोद गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed