{"_id":"68e537405f77731c8b00fbcf","slug":"the-water-problem-remains-unresolved-with-tanker-supplies-being-provided-noida-news-c-23-1-lko1064-77490-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पानी की समस्या का नहीं निकला हल, टैंकर से हो रही सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पानी की समस्या का नहीं निकला हल, टैंकर से हो रही सप्लाई
विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली गोल्फ होम्स और किंग्सवुड सोसाइटी का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा।
ग्रेनो वेस्ट स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स और किंग्सवुड सोसाइटी में पानी की सप्लाई निजी टैंकरों पर निर्भर हो गई है। 14 से अधिक टावरों में पानी की सप्लाई टैंकर से की जा रही है। प्रतिदिन 16 से 17 टैंकर सोसाइटी में आ रहे हैं। निवासियों का आरोप है कि टैंकर के आने के बाद भी सप्लाई पूरी तरीके से नहीं मिल पा रही है। इससे समस्या बरकरार है। मेंटेनेंस प्रबंधन उनकी समस्या का समाधान करने के लिए तैयार नहीं है।
निवासी दिलीप ने बताया कि कई दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है। रोजाना सुबह और शाम को सोसाइटी में जलापूर्ति बाधित रहती है। तीन दिन से यह समस्या विकराल हो गई है। पूरे दिन सोसाइटी में पानी नहीं आता है जिससे दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सोसाइटी के डी व जे टॉवरों में पानी नहीं आ रहा है। पानी नहीं आने से रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। निवासियों का आरोप है कि सोसाइटी को अब तक गंगाजल सप्लाई का कनेक्शन ग्रेनो प्राधिकरण की ओर से उपलब्ध नहीं कराया गया है। बोरवेल से निकाले जाने वाले पानी का गलत तरीके से डोमेस्टिक सप्लाई के नाम पर इस्तेमाल किया जा रहा था लेकिन कुछ दिनों से वह भी रुक चुका है। उन्होंने मांग की है कि गंगा जल सप्लाई का कनेक्शन बहाल किया जाए जिससे पानी संकट सोसाइटी में खत्म हो सके और निवासियों को राहत मिल सके।
सोसाइटी के एओए अध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने बताया कि सोसाइटी में बोरवेल का काम चल रहा है। एनबीसीसी और एफएमएस एजेंसी की मदद से पानी को मंगाया जा रहा है। निवासियों के यहां टैंकर से सप्लाई की जा रही है। प्रतिदिन 16 से 17 टैंकर मंगाए जा रहे हैं ताकि निवासियों को परेशानी न हो।