फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The wait is over: Afghanistan-New Zealand test match will start from today in Greno.

इंतजार खत्म : ग्रेनो में आज से शुरू होगा अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड टेस्ट मैच

Sun, 08 Sep 2024 08:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 08:28 PM IST
विज्ञापन
The wait is over: Afghanistan-New Zealand test match will start from today in Greno.
ग्रेनो के लिए होगा ऐतिहासिक दिन, पहली बार स्टेडियम में खेला जाएगा अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच
विज्ञापन

ग्रेनो अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर सुबह 9:30 बजे होगा टॉस, 10 बजे होगा खेल शुरू
मैदान गीला होने के कारण देरी से शुरू हो सकता है मैच, टॉस से पहले मैच रेफरी करेंगे निरीक्षण

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज से अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच शुरू होगा। यह मैच दोनों टीमों के साथ-साथ ग्रेटर नोएडा स्टेडियम पर खेले जाने वाला भी पहला अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच होगा। सुबह 9:30 बजे टॉस होगा और 10 बजे मैच की पहली गेंद फेंकी जाएगी और शाम को 5 बजे पहले दिन का खेल समाप्त होगा। हालांकि, मैदान गीला होने के कारण मैच देरी से शुरू हो सकता है। टॉस से पूर्व मैच रेफरी मैदान व पिच का निरीक्षण करेंगे। वहीं, दर्शकों को गेट नंबर एक से प्रवेश दिया जाएगा। दर्शक मैच निशुल्क देख सकेंगे।

अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले इस एकमात्र टेस्ट मैच को लेकर शहर के लोग काफी रोमांचित हैं। लंबे समय से चल रहा उनका इंतजार आज खत्म हो जाएगा। आम दर्शकों को गेट नंबर एक से प्रवेश मिलेगा। गेट नंबर दो से खिलाड़ी व वीवीआईपी और गेट नंबर तीन से वीआईपी व मीडिया को प्रवेश मिलेगा। वीआईपी और मीडिया सेंटर माउंट पर बनाया गया हैं। दर्शकों को निशुल्क मैच देखने की सुविधा मिलेगी, लेकिन उससे पहले उनको पंजीकरण कराना होगा। इसकी व्यवस्था गेट पर की गई है।
विज्ञापन

वहीं, मैच की पूर्व संध्या पर रविवार को अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी और न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउथी ने ट्रॉफी का अनावरण किया। टिम साउथी ने कहा कि भारत और श्रीलंका में छह टेस्ट मैच खेलने हैं। यहां स्पिन गेंदबाज काफी अहम भूमिका निभाती है। उनकी टीम में चार तेज गेंदबाज हैं। उससे टीम संयोजन बनाना आसान है। वहीं, अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने कहा कि राशिद खान जैसे खिलाड़ी की कमी खलेगी। टेस्ट मैचों में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम के पास काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी है। क्रिकेट के इस प्रारुप में सभी के पास अपना नाम बनाने और प्रतिभा दिखाने का मौका है। अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो पूरा विश्व टीम के बारे में सकारात्मक बातें करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
प्राधिकरण की नाकामी से प्रभावित हो सकता है मैच

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बारिश से मैदान को गीला होने से नहीं बचा पाया। हालांकि, काफी हिस्से को कवर किया गया है, लेकिन ज्यादातर मैदान गीला है। मैदान गीला होने के कारण पहले दिन का खेल प्रभावित हो सकता है। टॉस से पहले मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ मैदान और पिच का निरीक्षण करेंगे। उसके बाद मैच शुरू करने पर फैसला लिया जाएगा। हालांकि, अगर रात में बारिश होती है तो फिर पहले दिन का खेल भी धूल सकता है।
--------------
सेंट्रल पिच पर खेला जाएगा मैच

अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच स्टेडियम की सेंट्रल पिच पर खेला जाएगा। कुल 7 पिच तैयार की गई हैं। इनमें से सेंट्रल पिच पर मैच होगा। पिच को कवर्स किया गया है। मैच शुरू होने के साथ ही स्टेडियम 124वां टेस्ट स्थल बन जाएगा। अब तक यहां पर 11 वनडे और टी-20 मैच खेले गए हैं।
--------------
धीमी और स्पिनर्स के लिए मददगार होगी पिच
पिच काली मिट्टी की बनी हैं। ऐसे में पिच धीमी और स्पिनर्स की मददगार होगी। अफगानिस्तान की ताकत भी स्पिन हैं। ऐसे में मेजबान मेहमान टीम को स्पिन के जाल में फंसाने की तैयारी में है। बताया गया है कि पिच तीसरे दिन से टूटना शुरू हो जाएगी। तीसरे दिन से स्पिनर्स हावी हो जाएंगे।
------------

अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड टेस्ट मैच का समय

-सुबह 9:30 बजे: टॉस
-सुबह 10 से 12 बजे: पहला सत्र

-सुबह 12 से 12:40 बजे: लंच

-दोपहर 12:40 से 2:40 बजे: दूसरा सत्र

-दोपहर 2:40 से 3:00 बजे: चायकाल

-दोपहर 3:00 से 5:00 बजे: तीसरा सत्र

--------------


पिछले पांच में से दो मैच हारी है न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान चार

दोनों टीम पहली बार टेस्ट मैच में आमने-सामने होंगी। अगर दोनों टीमों के पिछले 5 टेस्ट मैचों के परिणाम की बात करें तो न्यूजीलैंड 5 में से दो मैच हारी है और तीन में जीत मिली है। वहीं अफगानिस्तान को पिछले 5 मैच में से एक में जीत और चार में हार का सामना करना पड़ा है।

--------------


न्यूजीलैंड टीम :
टिम साउथी (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, विल ओ''''रुरके, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, बेन सियर्स, केन विलियमसन, विल यंग।


अफगानिस्तान टीम :
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, अब्दुल मलिक, रियाज हसन, अफसर जजई, इकराम अलीखिल, बहीर शाह महबूब, शाहिदुल्लाह कमाल, अजमतुल्लाह उमरजई, शम्स उर रहमान, जिया उर रहमान, जहीर खान, कैस अहमद, खलील अहमद, निजात मसूद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed