{"_id":"688a1c23213867b8af049cf3","slug":"the-wait-for-vvip-homes-residents-to-get-ownership-noida-news-c-23-1-lko1064-70052-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: वीवीआईपी होम्स निवासियों का मालिकाना हक का इंतजार खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: वीवीआईपी होम्स निवासियों का मालिकाना हक का इंतजार खत्म
विज्ञापन
-ग्रुप हाउसिंग में ही प्राधिकरण ने लगाया रजिस्ट्री कैंप, 76 फ्लैट मालिकों को मिला मालिकाना हक
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के वीवीआईपी होम्स में आवंटियों का मालिकाना हक पाने का इंतजार खत्म हो गया है। बुधवार से यहां रजिस्ट्री शिविर प्राधिकरण ने शुरू कराया। पहले दिन 76 फ्लैटों की रजिस्ट्री कर दस्तावेज खरीदारों को सौंपे गए। यहां करीब 286 फ्लैटों की रजिस्ट्री कराई जानी है, जिससे खरीदारों को मालिकाना हक मिल सके।
ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर 16सी में सोलिटेयर इंफ्राहोम्स ने वीवीआईपी होम्स का निर्माण किया है। यहां करीब 1300 फ्लैट बिल्डर ने बनाए हैं। कुछ रजिस्ट्री भी पूर्व में यहां की गईं। अभी भी यहां बड़ी संख्या में फ्लैटों की रजिस्ट्री का इंतजार खरीदारों को है। लंबे समय से इंतजार और प्राधिकरण से शिकायतों के बाद अब इनको मालिकाना हक मिलना शुरू हुआ है। खरीदारों की सुविधा के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, स्टांप विभाग और बिल्डर ने फ्लैटों की रजिस्ट्री के लिए सोसाइटी परिसर में ही शिविर लगाया है। प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने इस शिविर की शुभारंभ किया और खरीदारों को उनके रजिस्ट्री प्रपत्र सौंपे। बुधवार को रजिस्ट्री होने के बाद फ्लैट खरीदार सौरव जैन, अतुल गुप्ता, मनविंदर सिंह भाटिया, रीता भटनागर आदि ने खुशी जताई। शिविर के दौरान प्राधिकरण के बिल्डर विभाग की प्रबंधक स्नेहलता, रजिस्ट्री विभाग और बिल्डर प्रतिनिधि मौजूद रहे।
इनसेट-
सीईओ ने कराई मौके पर ही रजिस्ट्री की पहल
रजिस्ट्री के लिए खरीदारों की सालों से चल रही दिक्कत को देखते हुए प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने मौके पर ही शिविर लगाने की पहल कराई। रजिस्ट्री विभाग की सहमति मिलने के बाद अब सोसाइटियों में ही शिविर लगाए जा रहे हैं। इससे पहले भी कुछ सीनियर सिटीजन व अन्य सोसाइटी में इस तरह के शिविर लगाकर रजिस्ट्री की गई हैं।
विज्ञापन
-- --