फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The villagers of six villages displaced in the airport project expressed their pain

Noida News: एयरपोर्ट परियोजना में विस्थापित हुए छह गांवों के ग्रामीणों का छलका दर्द

Thu, 17 Jul 2025 08:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 08:55 PM IST
विज्ञापन
The villagers of six villages displaced in the airport project expressed their pain
प्रशासन द्वारा किए गए वादे धरातल पर नहीं उत्तरे
विज्ञापन

जेवर की आर आर कॉलोनी में बसाए गए हैं ग्रामीण

पीयूष गौतम
यमुना सिटी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परियोजना में विस्थापन के चार चाल बाद भी ग्रामीणों की मांगें पूरी नहीं हो पाई हैं। जेवर की आर आर कॉलोनी में पुनर्वास हुए 6 गांवों के ग्रामीणों से प्रशासन द्वारा किए गए वादे अब तक धरातल पर नहीं उत्तर पाए हैं।

हवाई अड्डा निर्माण के लिए पहले चरण में रोही, नगला फूलखा, नगला छीतर, नगला शरीफखा, दयानतपुर खेड़ा और नगला गणेशी गांवों का विस्थापन हुआ था। जून 2021 में इन सभी गांवों को विस्थापन के लिए प्रशासन ने उठा दिया था, जिन्हें जेवर की आर आर कॉलोनी में बसाया गया है। कॉलोनी में बसाए गए ग्रामीणों का आरोप है कि पुनर्वास व पुनर्वयवस्थापन के लिए किए गए कई वादे आज तक पूरी नहीं हो पाए हैं। पशुबाड़ा बनाने की बात गई थी जिसके लिए प्रशासन ने विस्थापन से पहले पशुओं की गिनती की थी। इसके अलावा जिन ग्रामीणों की गांवों में दुकानें थीं उनके लिए कॉलोनी में मार्केट बनाने की बात कही गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि नियम के अनुसार चार गुना मुआवजा मिलना था जो दो गुना ही मिला है।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने बताया कि विस्थापित हुए परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का वादा किया गया था जो आज तक नहीं मिली। उनका कहना है कि गांवों के लोग बेरोजगार हो गए है, न खेती के लिए जमीन बची और न ही कोई नौकरी मिली। इसके अलावा कॉलोनी में नियमित तौर पर कूड़े का निस्तारण न होने से चारों तरफ गंदगी फैली हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि दो-दो हफ्ते बीत जाने के बाद भी कूड़े का उठाव नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशुबाड़ा बनाने का वादा किया गया था जो आज तक नहीं बन पाया। इससे पशुओं को रखने में परेशानी हो रही है।
– राहुल शर्मा, निवासी आर आर कॉलोनी


कॉलोनी में चारों तरफ गंदगी फैली रहती है जिससे दुर्गंध निकलती है और बीमारियां फैलने का भी खतरा बना हुआ है।
– सीमा देवी, निवासी आर आर कॉलोनी


कॉलोनी में मार्केट बनाने के वादे किए गए थे, अब तक एक ईंट भी नहीं रखी गई है। सामान लेने दूर जाना पड़ता है।
– राजबहादुर सिंह, निवासी आर आर कॉलोनी


परिवार के सदस्यों को नौकरी नहीं मिली। इससे युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। प्रशासन को अपने वादे पूरे करने चाहिए।
– नूर हुसैन, निवासी आर आर कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed