फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The UN will now be activated or released directly on the Samsung app.

Noida News: अब उमंग एप पर ही सक्रिय या जारी होगा यूएएन

Sat, 04 Jul 2026 05:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
The UN will now be activated or released directly on the Samsung app.
ईपीएफओ ने पोर्टल अपग्रेड के बाद यूनिवर्सल अकाउंट नंबर एक्टिवेशन और नया यूएएन जनरेट करने की सुविधा हटाई
विज्ञापन

नोएडा (संवाद)। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने पोर्टल अपग्रेड के बाद यूएएन (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) एक्टिवेशन और नया यूएएन जनरेट करने की सुविधा हटा दी है। अब ये दोनों सेवाएं केवल उमंग एप पर उपलब्ध होंगी। जिले में हर माह औसतन 20 हजार नए यूएएन बनाए जाते हैं।


नई व्यवस्था के तहत यूएएन जनरेट करने और उसे सक्रिय करने के लिए आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन अनिवार्य किया गया है। पोर्टल अपग्रेड का उद्देश्य ऑनलाइन सेवाओं को अधिक सुरक्षित, तेज और विश्वसनीय बनाना बताया गया है। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रथम सुयश पांडे ने बताया कि जिले में हर माह औसतन 20 हजार नए यूएएन बनाए जाते हैं। एक वर्ष में करीब 2.20 लाख नए कर्मचारियों का यूएएन जनरेट किया गया। जिन सदस्यों का यूएएन पहले से सक्रिय है, उनकी अन्य ऑनलाइन सेवाओं पर इस बदलाव का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed