फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The tune of electric flute resonating in the market

Noida News: बाजार में गूंज रही इलेक्ट्रिक मुरली की धुन

Tue, 12 Aug 2025 07:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 07:29 PM IST
विज्ञापन
The tune of electric flute resonating in the market
फोटो:
विज्ञापन

--------------
पीतल के कान्हा जी व लड्डू गोपाल पहली पसंद, भक्त खरीद रहे फैंसी ड्रेस

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा/नोएडा। शहर के बाजारों में जन्माष्टमी के लिए खरीदारी बढ़ गई है। कोई कान्हा के लिए फैंसी ड्रेस खरीद रहा है तो कोई इलेक्ट्रिक मुरली। मथुरा में तैयार पीतल के लड्डू गोपाल व कान्हा जी काफी पसंद आ रहे हैं। 600 से 2,000 रुपये तक की फैंसी ड्रेस उपलब्ध हैं। शहर की सोसाइटियों में भी सामूहिक आयोजन को लेकर खरीदारी चल रही हैं।
रामपुर मार्केट में पूजा सामग्री की दुकान चलाने वाले धीरेंद्र कुमार ने बताया कि कान्हा जी और लड्डू गोपाल की पोशाक काफी खरीदी जा रही है। अलग-अलग रंग की पोशाक उपलब्ध हैं। सामान्य पोशाक 40 से 200 रुपये तक की हैं जबकि फैंसी ड्रेस 600 से 2,000 रुपये तक की हैं। इनमें मुकुट, बांसुरी, माला और पोशाक शामिल हैं। लोग फैंसी ड्रेस किट ज्यादा खरीद रहे हैं। लाइट वाली बांसुरी भी पसंद की जा रही हैं।
विज्ञापन

दिल्ली सदर बाजार के अलावा मथुरा में तैयार पीतल के कान्हा जी व राधा रानी की मूर्ति की मांग ज्यादा है। इस बार राधा-रानी की मूर्ति अधिक खरीद रहे हैं। जगत फार्म के कपड़ा व्यापारी मुकुल गोयल का कहना है कि पीले रंग की ड्रेस ज्यादा बिक रही हैं। लोग अपने बच्चों को कान्हा बनाने के लिए पोशाक खरीद रहे हैं। 10 साल तक के बच्चों की ड्रेस 400 से 1,500 रुपये तक की उपलब्ध हैं। ड्रेस में कुर्ता और धोती शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

झूलों की खरीदारी जारी



सेक्टर-18, अट्टा मार्केट, सेक्टर-50, 27, 49 और सेक्टर-5 के हरौला, बरौला, सेक्टर-62 और 66 के ममूरा समेत अन्य बाजारों में खरीदारों की भीड़ रही है। भक्त इनमें सजावटी झांकियों, बाल गोपाल की पोशाकों, माखन-मटकी, बांसुरी, मुकुट और आभूषणों की खरीदते नजर आए। इस बार ग्राहक थीम आधारित झांकी की ज्यादा डिमांड कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में झांकियां सजाने के लिए रंग-बिरंगी लाइटें, कृत्रिम फूलों की मालाएं सजावटी पर्दे और पनघट के सेट खूब बिक रहे हैं।
--------------
सोसाइटी में सामूहिक कार्यक्रम होगा। उसकी तैयारी को लेकर खरीदारी कर रहे हैं। कान्हा जी की पोशाक, झुला, माला आदि खरीदा हैं। बाहर से मूर्ति मंगवाई गई हैं। मंदिर को सजाया जा रहा है। -स्वाती, पैरामाउंट गोल्फ फोरेस्टे

-------------
कान्हा जी को सजाने के लिए बाजार से रंग-बिरंगी पोशाक खरीदी हैं। नई-नई चीजें देख रहे हैं ताकि कान्हा जी को अच्छी तरह सजाया जा सके। इस बार बाजार में नया कोई ट्रेंड देखने को नहीं मिला हैं। -गौरी, ग्रेटर नोएडा
सामान कीमत (रुपये में)
कान्हा की मूर्तियां 100 – 2,500
झूला सेट 150 – 3500
पोशाक 100 – 2000
मुकुट, मोरपंख, आभूषण सेट 30 – 500

बांसुरी (सजावटी) 20 – 1500

मटकी (छोटी-बड़ी) 50 – 500
झालर और सजावट सामग्री 40 – 400

कृत्रिम फूल मालाएं 30 – 200
थाल सजावट 80 – 2000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed