फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The trial of the new server was successful

Noida News: नए सर्वर का ट्राइल रहा सफल, आज से होंगी रजिस्ट्रियां

Tue, 11 Nov 2025 08:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 08:09 PM IST
विज्ञापन
The trial of the new server was successful
फोटो ----
विज्ञापन


-नोएडा के सेक्टर-33 स्थित निबंधन कार्यालय में प्रतिदिन होतीं हैं 100 से अधिक रजिस्ट्रियां

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शनिवार से बंद रजिस्ट्री प्रक्रिया बुधवार(आज) से फिर शुरू होगी। नए सर्वर से रजिस्ट्री के ट्राइल की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। निबंधन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने अपने स्तर से रजिस्ट्री के लिए आवेदन और पंजीकरण प्रक्रिया का ट्राइल किया। यह सफल रहा। बुधवार से यहां पर रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।




बता दें नवरात्र के बाद दीपावली के दिनों में जमकर रजिस्ट्रियां हुईं। सर्वर पर अधिक भार आया। दो घंटे कार्य के बाद इसमें रुकावट आने लगी। रजिस्ट्री प्रक्रिया बीच में ही रुक जाती रही। इसकी वजह से लोगों को परेशानी हुई। प्रदेशभर में यह स्थिति रही। शासन स्तर से नए सर्वर पर यह कार्य शुरू करने की योजना हुई। शनिवार से मंगलवार तक निबंधन विभाग में रजिस्ट्री की प्रक्रिया बंद रहीं। शनिवार और रविवार को कार्यालय बंद रहा। सोमवार और मंगलवार को सर्वर के कार्य के चलते 200 रजिस्ट्रियां प्रभावित हुईं। बुधवार से रजिस्ट्रियां होंगी। निबंधन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने दो दिन में नए सर्वर की कार्य की प्रक्रिया को समझ लिया है। ट्रायल के दौरान भी इसमें किसी तरह की परेशानी नहीं आई।
विज्ञापन

--------------
वर्जन


ट्राइल प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आई है। आज से नियमित रजिस्ट्री होंगी।

-अरुण कुमार मिश्र, उप महानिरीक्षक निबंधक/ उप आयुक्त स्टांप, गाैतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed