फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The trade show proved highly rewarding for entrepreneurs

Noida News: गौतमबुद्ध नगर के उद्यमियों की भी झोली भर गया ट्रेड शो

Thu, 01 Oct 2026 07:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
The trade show proved highly rewarding for entrepreneurs
- पांच दिवसीय ट्रेड शो में मिले 1000 करोड़ से अधिक के ऑर्डर, समय से उत्पाद उपलब्ध कराने में जुटे उद्यमी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो जिले के उद्यमियों की झोली भर गया। पांच दिनों तक चले व्यापार मेले में जिले के उद्यमियों को 1000 करोड़ से अधिक के ऑर्डर मिले हैं। नोएडा की एक कूलर बनाने वाली सिंगारी कंपनी को 200 करोड़ रुपये से अधिक के ऑर्डर मिले हैं। अब उद्यमी ऑर्डर को समय से पूरा करने में जुट गए हैं। ट्रेड शो के दौरान बी-2-सी खरीदारों ने भी जमकर खरीदारी की इससे भी काफी उद्यमियों को लाभ हुआ है।


8 देशों के 11 खरीदारों के साथ किया एमओयू
औद्योगिक सेक्टर साइट-5 की केबीएच ब्यूटी केयर के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास राय ने बताया कि यूपीआईटीएस से कंपनी को बड़ा मंच मिला है। उन्होंने आठ देशों के 11 खरीदारों के साथ एमओयू किए हैं। इनमें केन्या, रवांडा, घाना, मॉरीशस, नेपाल, तजाकिस्तान और इथियोपिया शामिल हैं। वहां के बाजारों में ग्रेनो में बनने वाले कॉस्मेटिक व पर्सनल केयर उत्पाद पहुंचने से कारोबार बढ़ेगा।
विज्ञापन


लोगों ने पसंद आई यूरोपियन स्टाइल की जूलरी
औद्योगिक सेक्टर इकोटेक-3 की आर्या फेंशंस कंपनी की संस्थापिका डॉ. खुशबू सिंह ने ट्रेड शो में हॉल नंबर 10 में अपना स्टॉल लगाया था। उनके ज्यादातर उत्पाद विदेशों में निर्यात होते हैं। इस बार उन्होंने घरेलू खरीदारों के लिए स्टॉल लगाया था। पांच दिन में लोगों ने जमकर खरीदारी की। पहली बार यूरोपियन स्टाइल को प्रदर्शित किया। जो लोगों को काफी पंसद आया। रोजाना लाखों की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े-बड़े ऑर्डर मिलने से कंपनियां खुश
उपायुक्त उद्योग पंकज निर्वाण ने बताया कि जिले के उद्योगों को यूपीआईटीएस में काफी ऑर्डर मिले हैं।वहीं ओडीओसी में बेकरी उत्पाद लगाने वाली कंपनी के उत्पादों को भी काफी पसंद किया गया है। 8 से 10 लोगों ने अन्य जिलों में कंपनी की फ्रेंचाइजी खोलने का प्रस्ताव दिया है। जबकि रोजाना एक लाख की बेकरी उत्पाद बिके हैं। अन्य उद्योगों को भी बड़ी संख्या में ऑर्डर मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed