फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The tigress who became a terror was finally caught.

Noida News: आखिरकार पकड़ी गई दहशत बनी बाघिन

Sun, 21 Sep 2025 12:14 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 21 Sep 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
The tigress who became a terror was finally caught.
महोली। नरनी गांव में दहशत बन चुकी बाघिन आखिरकार शनिवार रात शिकंजे में आ गई। कतर्निया से आई विशेषज्ञों ने की टीम ने देर रात उसे ट्रेंकुलाइन करके पकड़ लिया।
विज्ञापन

प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) नवीन खंडेलवाल ने बताया कि बाघिन को पकड़ लिया गया है। उसे इलसिया स्थित वन विभाग के कार्यालय में सुरक्षा के बीच रखा गया है। रविवार सुबह मुख्य वन संरक्षक के निर्देश पर आगे की कार्यवाही होगी।
विज्ञापन


शुक्रवार रात भी पांचवां पड़वा खा गई थी बाघिन:
पिछले 31 दिनों में वन विभाग द्वारा अलग-अलग स्थानों पर बांधे गए चार पड़वों को बाघिन खा चुकी थी। शुक्रवार रात उसने पांचवें पड़वे का भी शिकार कर लिया। दरअसल, 22 अगस्त को नरनी निवासी सौरभ दीक्षित देर शाम खेतों की ओर गए थे। इसी दौरान बाघिन ने सौरभ को निवाला बना लिया था। घटना के बाद उसे पकड़ने के लिए दुधवा टाइगर रिजर्व के विशेषज्ञ डॉ. दयाशंकर की अगुआई में टीम ने नरनी स्थित कमांड सेंटर में डेरा जमाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग की ओर से रेस्क्यू करने के लिए अब तक छह पड़वों को बांधा गया है, जिनमें से चार को बाघिन पहले ही निशाना बना चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार रात बाघिन पांचवें पड़वे को भी खा गई। अब वह शिकंजे में आ सकी। सूत्र बताते हैं कि कॉम्बिंग के दौरान टीम को तीन बाघ दिखे थे, जिसकी वजह से बाघिन को ट्रेंकुलाइज नहीं किया जा सका था। इसके बाद इसी स्थान पर पांचवां पड़वा बांधा गया।


ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे जंगली जानवर शिकार से करीब 10 मीटर दूर गन्ने के खेत में बैठा रहा। टीम उसके गन्ने के खेत से बाहर आने का इंतजार करती रही। देर रात टीम को सफलता मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed