{"_id":"6ae758b08fdb6ad0b50ade53","slug":"the-thrill-of-speed-was-on-display-at-the-bic-with-the-battle-continuing-right-down-to-the-final-lap-grnoida-news-c-491-1-gnd1012-12125-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बीआईसी में दिखा रफ्तार का रोमांच, आखिरी लैप तक चला मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बीआईसी में दिखा रफ्तार का रोमांच, आखिरी लैप तक चला मुकाबला
विज्ञापन
आईआरएल और एफ-4 चैंपियनशिप के राउंड-4 का समापन, पुलिस आयुक्त ने विजेताओं को किया सम्मानित
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। यमुना सिटी स्थित बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) में रविवार को रफ्तार और रोमांच के बीच भारतीय रेसिंग महोत्सव के राउंड-4 का समापन हुआ। दूसरे दिन इंडियन रेसिंग लीग (आईआरएल) और फॉर्मूला-4 इंडियन चैंपियनशिप की तीन रेस आयोजित की गईं। ट्रैक पर बढ़त बनाने के लिए रेसर्स के बीच आखिरी लैप तक कड़ा मुकाबला देखने को मिला। तेज रफ्तार कारों और रोमांचक ओवरटेकिंग ने दर्शकों को रोमांचित किया।
दो दिवसीय आयोजन में कुल पांच रेस हुईं। शनिवार को दो और रविवार को तीन रेस आयोजित की गईं। इनमें विभिन्न टीमों के रेसर्स ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 12 से 16 देशों के प्रतिभागियों ने अपनी रेसिंग प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
आईआरएल में रुहान अल्वा ने पहला, मोहम्मद रयान ने दूसरा और एलिस्टर यूंग ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, एफ-4 चैंपियनशिप में आर्यन नरोला विजेता बने। अर्जुन छेड़ा दूसरे और न्तियिसो माबुंडा तीसरे स्थान पर रहे। समापन समारोह में पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने एफ-4 चैंपियनशिप के राउंड-4 के विजेता आर्यन नरोला को सम्मानित किया।
विज्ञापन
28 और 29 नवंबर को होगा राउंड-5
आईआरएल का अगला मुकाबला 28 और 29 नवंबर को बीआईसी के 5.125 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर आयोजित होगा। इसके बाद नवी मुंबई के 3.69 किलोमीटर लंबे स्ट्रीट सर्किट पर टूर्नामेंट का ग्रैंड फिनाले होगा।
करीब तीन साल बाद बीआईसी में अंतरराष्ट्रीय स्तर की रेसिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई है। वर्ष 2023 में मोटो जीपी के आयोजन के बाद यहां रेसिंग गतिविधियां थम गई थीं।