फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The thrill of Kabaddi takes center stage at the Dauji Fair.

Noida News: दाऊजी मेले में छाया कबड्डी का रोमांच

Sun, 20 Sep 2026 07:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
The thrill of Kabaddi takes center stage at the Dauji Fair.
- 21 को होगा सेमीफाइनल, विजेता को 1.01 लाख और उपविजेता को 71 हजार रुपये मिलेंगे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

यमुना सिटी। जेवर के श्रीदाऊजी मेले में चल रही पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतियोगिता में टीमों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है। शुरुआत में प्रतियोगिता में 12 टीमें शामिल हुईं थी। मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक भी पहुंच रहे हैं।


प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी पूरे जोश और उत्साह के साथ मैदान में उतर रहे हैं। प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मुकाबला 21 सितंबर को होगा। इसके बाद फाइनल मुकाबले को लेकर भी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्सुकता बनी हुई है। आयोजकों की ओर से प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों के लिए आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं। विजेता टीम को 1,01,000 रुपये की नकद राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं उपविजेता टीम को 71,000 रुपये की नकद राशि और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed