फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The team went to catch stray dogs, a fight broke out in the society.

Noida News: लावारिस कुत्तों को पकड़ने गई टीम, सोसाइटी में मारपीट

Tue, 19 May 2026 08:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 08:32 PM IST
विज्ञापन
The team went to catch stray dogs, a fight broke out in the society.
फोटो
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित महागुण माईवुड्स सोसाइटी में लावारिस कुत्तों को पकड़ने गई प्राधिकरण की टीम व पशु प्रेमियों के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। निवासियों ने बताया कि विवाद शानिवार का है। वायरल वीडियो में निवासी और पशु प्रेमियों के बीच कहासुनी होती दिखाई दे रही है। लोगों का कहना है कि सोसाइटी में लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या और हमलों की शिकायत के बाद प्राधिकरण की टीम कुत्तों को पकड़ने पहुंची थी। झड़प इतनी हो गई कि पशु प्रेमी को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। हालांकि अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।


निवासियों ने बताया कि टीम के आने की सूचना पर कुछ पशु प्रेमियों ने प्राधिकरण की गाड़ी रोकने की कोशिश की और दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस हुई। हंगामे के कारण टीम कुत्तों को पकड़ न सकी। निवासियों का आरोप है कि सोसाइटी में लावारिस कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आए दिन लोगों पर हमला करने की घटनाएं सामने आ रहीं हैं। उनका यह भी आरोप है कि कुछ लोग खुले में कुत्तों को खाना खिलाते हैं और बाहर के कुत्तों को भी सोसाइटी परिसर में लेकर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed