Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The strike is over and the sanitation workers return after four days.

Noida News: हड़ताल खत्म, चार दिन बाद लौटे सफाईकर्मी

Thu, 04 Jun 2026 09:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 09:25 PM IST
विज्ञापन
The strike is over and the sanitation workers return after four days.
नियमित सफाई न होने से लोगों में बढ़ रही थी नाराजगी
विज्ञापन

फोटो


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। मांगों को लेकर चार दिनों से जारी सफाईकर्मियों की हड़ताल बृहस्पतिवार को खत्म हो गई। एजी एन्वायरो एजेंसी के पदाधिकारियों ने प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक कर हड़ताल खत्म करवाई। हड़ताल की वजह से सेक्टर-सोसाइटियों में कचरा न उठने से लगे ढेर से लोगों को राहत मिलेगी।

हालात इतने खराब हो गई थी कि लोगों ने अपने घर के बाहर ही कूड़े को रखना शुरू कर दिया था। उधर, सेक्टरों में ज्यादा दिक्कत होने से पदाधिकारियों ने प्राधिकरण के अधिकारियाें से व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। लगातार कूड़ा बढ़ने से लोगों में नाराजगी भी बढ़ रही थी। प्राधिकरण के अधिकारियों ने कई बार व्यवस्था दोबारा पटरी पर लाने का प्रयास किया लेकिन वार्ता विफल रही। हड़ताल समाप्त होने के बाद दोबारा सभी सफाईकर्मी काम पर लौट आए। सेक्टरों में पहुंची गाड़ियों से सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो सकी। हालांकि बारिश के कारण सभी सेक्टरों से कूड़ा नहीं उठ सका। शुक्रवार को पहले की तरह सफाईकर्मी काम पर पहुंचकर डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्ट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed