फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The story of Vishu who was injured after being shot turned out to be false

Noida News: झूठी निकली गोली लगने पर घायल विशु की कहानी, दोस्त की लापरवाही से लगी

Sat, 05 Apr 2025 01:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
The story of Vishu who was injured after being shot turned out to be false
अंबाला। महेश नगर में चंदपुरा के निकट आलू गोदाम निवासी विशु के गुप्तांग में लगी गोली मामले में नया मोड़ आया है। घायल पहले बाइक सवार तीन युवकों पर गोली चलाने के आरोप लगा था लेकिन घायल की मां किरन के बयान पर पूरी कहानी ही बदल गई। मां ने कहा कि घायल विशु ने बताया है कि दोस्त सुमित के पास एक नाजायज असलाह था। वो टांगरी के चंदपुरा के पास हथियार को चलाकर देख रहा था कि लापरवाही के कारण गोली विशु को लग गई।
विज्ञापन

महेश नगर थाना पुलिस ने महिला किरन के बयान पर सुमित पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बता दें कि 3 अप्रैल को विशु के गोली लगी थी। घायल अवस्था में उसे अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल लाया गया तो उसने रंजिशन तीन युवकों पर गोली चलाने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर गोली का खोल भी ढूंढा था लेकिन वो नहीं मिला था।
विज्ञापन

------

अंडकोष की थैली को फाड़कर पेट में चली गई थी गोली

महेश नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेश ने बताया कि विशु का चंडीगढ़ जीएमसीएच- सेक्टर 32 में ऑपरेशन हुआ है। गोली अंडकोष की थेली को फाड़कर पेट में चली गई थी। फिलहाल विशु की तबीयत में सुधार है। जल्द ही उसके भी बयान दर्ज किए जाएंगे ताकि मामले का पता चल सके। घायल विशु की मां किरन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed