फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The statue of Maharaja Agrasen should be installed and the participation of the Agarwal community in politics should increase.

Noida News: महाराजा अग्रसेन की मूर्ति स्थापित हो और राजनीति में अग्रवाल समाज की भागीदारी बढ़े

Sun, 05 Apr 2026 02:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
The statue of Maharaja Agrasen should be installed and the participation of the Agarwal community in politics should increase.
नोएडा। सेक्टर 59 अमर उजाला कार्यालय में अग्रवाल समाज के साथ संवाद के दौरान मौजूद अग्रवाल समाज क
अग्रवाल समाज के लोगों ने रखे अपने मुद्दे, बोले- हर परिस्थिति में लोगों और सरकार के साथ रहने वाला यह समाज सियासी दुनिया से दूर क्यों
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। हम चार साल से एनटीपीसी चौक पर अपने प्रेरणास्रोत महाराजा अग्रसेन की मूर्ति स्थापना की मांग कर रहे हैं लेकिन नोएडा प्राधिकरण और जिला प्रशासन एक-दूसरे पर जिम्मेदारी टाल रहे हैं। हर छोटे-बड़े उत्सव, सरकार और समाज का सहयोग करने वाला अग्रवाल समाज राजनीतिक दुनिया से अब भी दूर है। ये बातें सेक्टर-59 स्थित अमर उजाला कार्यालय में शनिवार को अमर उजाला संवाद में अग्रवाल समाज के लोगों ने कहीं। उन्होंने मांग की कि महाराजा अग्रसेन की मूर्ति स्थापित की जाए।
कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने कहा कि मूर्ति स्थापना लंबे समय से लंबित है जबकि सरकार से कई बार आश्वासन भी मिल चुका है। उन्होंने बताया कि हर सामाजिक कार्य, लोगों के सुख-दुख में अग्रवाल समाज शहरवासियों और सरकार के साथ आर्थिक, शारीरिक और समर्पण के साथ खड़ा रहता आया है फिर भी उन्हें राजनीति जगत से दूर रखा जा रहा है। दावा किया गया कि शहर की कुल आबादी में करीब 33 प्रतिशत लोग अग्रवाल समाज से हैं।
विज्ञापन

समाज के लोगों ने कहा कि महाराजा अग्रसेन की जयंती पर उनके जीवन से जुड़े प्रेरणादायक कार्यों को सामने लाया जाना चाहिए ताकि युवा वर्ग उनके कार्यों को जान सके और खुद पर गर्व कर देश के लिए और समाज के लिए बेहतर कर सके। अग्रवाल समाज व्यापार से लेकर उद्योग जगत तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में जो उद्यमी व व्यापारी समाज में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं उनके और युवाओं के प्रोत्साहन के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव गोयल ने बताया कि जिस तरह इस्कॉन को पार्किंग मिली है वैसे ही अग्रवाल मित्र मंडल के भवन के लिए भी जिला प्रशासन पार्किंग स्थल उपलब्ध कराए। पार्किंग स्थल न होने के कारण लोगों को वाहन खड़े करने में परेशानी होती है। इस मौके पर तुषार गोयल, राजीव गोयल, मुकेश गुप्ता, अशोक गोयल, प्रदीप कुमार अग्रवाल, मनीष गुप्ता, आनंद गुप्ता, एलके गर्ग समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
----
जिस तरह हम समाज में भागीदारी निभाते हैं उसी तरह हमें राजनीति में भागीदारी मिले ताकि हमारे समाज को मजबूती मिले। -धर्म पाल गोयल, पूर्व अध्यक्ष, अग्रवाल मित्र मंडल
चार साल से महाराजा अग्रसेन की मूर्ति स्थापना की मांग कर रहे। प्राधिकरण व जिला प्रशासन एक-दूसरे पर टाल रहे हैं। -प्रदीप अग्रवाल, अध्यक्ष, अग्रवाल मित्र मंडल नोएडा
युवा सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। उन्हें नहीं पता कि हमारा समाज कितना अग्रणी है। इसके लिए हमारे प्रेरणास्रोत को उभारना होगा। -अनुज गुप्ता, कोषाध्यक्ष, अग्रवाल मित्र मंडल
हमारे प्रयासों, कार्यक्रम में अधिकारियों की भागीदारी रहेगी तो समाज को उनपर गर्व होगा। लोग भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। -सतनारायण गोयल, पूर्व अध्यक्ष, अग्रवाल मित्र मंडल
सामाजिक कार्यक्रमों में बच्चों और बड़ों की भागीदारी बढ़े। अगली पीढ़ी भी परंपराओं और जिम्मेदारियों को आगे बढ़ाए। -संजय गुप्ता, मीडिया प्रभारी, श्री हनुमान सेवा मित्र मंडल
महाराजा अग्रसेन की मूर्ति स्थापना के लिए चार साल से पत्राचार जारी है लेकिन न तो सरकार ध्यान दे रही, न ही प्रशासन। -संजय कुमार गोयल, पूर्व अध्यक्ष, अग्रवाल मित्र मंडल
समाज के साथ अन्याय होता है जबकि जनहित कार्य में हम आगे रहतृ है। इसी कारण हमें राजनीति में स्थान नहीं मिलता है। -सुशील सिंघल, महासचिव, अग्रवाल मित्र मंडल
हमने हमेशा सरकार का साथ दिया है। यह निराशाजनक है कि समाज की भागीदारी अभी तक राजनीति में नहीं है। -राधा कृष्ण गर्ग, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल
अगर अग्रवाल समाज एकजुट होकर आवाज उठाए और छोटी-बड़ी कमियों को दूर करे तो राजनीति में भागीदारी बढ़ेगी।-अमित सिंघल, अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती, नोएडा इकाई

हमारी परंपराएं, रीति-रिवाज आने वाली पीढ़ी आगे बढ़ाए। इसके लिए बेहद जरूरी है कि समाज के हीरो को तराशा जाए।- विकास बंसल, पूर्व अध्यक्ष, अग्रवाल मित्र मंडल

नोएडा। सेक्टर 59 अमर उजाला कार्यालय में अग्रवाल समाज के साथ संवाद के दौरान मौजूद अग्रवाल समाज क

नोएडा। सेक्टर 59 अमर उजाला कार्यालय में अग्रवाल समाज के साथ संवाद के दौरान मौजूद अग्रवाल समाज क

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed